पूर्वी उत्तर प्रदेश माहेश्वरी सभा लखनऊ समागम में आयोजित बैठक में समाज के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा 

 

लखनऊ में आयोजित पूर्वी उत्तर प्रदेश माहेश्वरी सभा के एक महत्वपूर्ण बैठक में समाज के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारत वर्षीय माहेश्वरी महासभा के महामंत्री श्री अजय काबरा और विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के विशेष सचिव श्री राकेश जी मालपानी उपस्थित थे।इस बैठक में प्रदेश के समस्त समाज के बंधुओं के साथ संगठनात्मक गतिविधियों के साथ अभिवृद्धि करना और महासभा के विजन और मिशन से समा ज बंधुओं को अवगत कराना था ।पूर्वी उत्तर प्रदेश के मीडिया प्रभारी विनोद माहेश्वरी ने आए हुए बन्धु का स्वागत किया बैठक में प्रयागराज, वाराणसी, मिर्जापुर, गोंडा, बहराइच, सीतापुर, लखीमपुर, अमेठी, शाहगंज, ऊंचाहार, रेणुकूट, भदोही, रायबरेली, गोला सहित 35 जिलों से समाज बंधु एकत्र हुए। वहीं इस बैठक में महासभा की कल्याणकारी योजनाओं को समाज के सभी वर्गों, बच्चों, युवाओं, महिलाओं तक पहुंचाने पर चर्चा की गई।          इसके अलावा, जोधपुर में जनवरी में होने वाले अंतराष्ट्रीय महाधिवेशन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने के लिए आगाज किया गया। बैठक में अजय काबरा, लोकेंद्र करवा, भारती करवा, राज कुमार कोठारी, विनोद प्रकाश हरि कृष्ण राठी शशि जी नेवर, शरद लाहोटी, संजीव माहेश्वरी द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया। इस बैठक का आयोजन माहेश्वरी समाज लखनऊ और ट्रांस गोमती माहेश्वरी समाज गोमती नगर लखनऊ द्वारा किया गया था। बैठक में समाज के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई और समाज के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सर्वप्रथम महेश वंदना दीप जलाकर शुरुआत की गई राष्टीय गीत के साथ बैठक की शुरुआत की गई मिशन आईएएस पर चर्चा की गई इस कार्यक्रम में पूर्वी उत्तर प्रदेश माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष राज कुमार कोठारी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री राम माहेश्वरी, प्रदेश मंत्री रवींद्र गांधी, प्रदेश संगठन मंत्री विनम्र माहेश्वरी, कोठारी बंधु शौर्य स्मृति ट्रस्ट के अध्यक्ष लोकेंद्र जी करवा,महेश सेवा ट्रस्ट के अखिल भारत वर्षीय महेश्वरी महिला संगठन सदस्या श्रीमती शशि जी नेवर, पूर्वी उत्तर प्रदेश माहेश्वरी महिला संगठन , मंत्री पुष्पा जी धूत, संगठन मंत्री आभा काबरा, माहेश्वरी समाज महिला संगठन अध्यक्षा किरण कलंत्री, श्री राम माहेश्वरी बनारस का विशेष सम्मान किया .

ट्रांस गोमती माहेश्वरी महिला संगठन अध्यक्षा श्रीमती बबिता सोमानी, उषा आभा काबरा माहेश्वरी युवा समाज से सुनील संस्कार माहेश्वरी मीडिया प्रभारी विनोद माहेश्वरी आदि उपस्थित रहे। सीतापुर से देवकी नंदन मालपानीनि खिल गोविंद संजीव विनय गिरधारी सोमानी राधे श्याम जी अंशु. विकास प्रदीप झंवर नितिन जी राजीव बंग की प्रमुख रूप आए हुए अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत किया इस अवसर प्रदेश की स्रजन कला और बच्चों युवाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए कला प्रदर्शनी भी आयोजित की गई जिसका संयोजन विनय माहेश्वरी ने किया

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

From Information to Opportunity, From Opportunity to Enterprise

DICCI UP and SIDBI organise entrepreneurship awareness campaign in Hardoi; focus on schemes, finance and …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *