उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के विजन को गति देने पर मुख्यमंत्री के साथ चर्चा

*सीआईआई नेतृत्व ने _ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ_ से की मुलाकात; उद्योग-सरकार सहयोग को मजबूत करने और उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के विजन को गति देने पर चर्चा

 

 

*श्री संजय कपूर, अध्यक्ष, सीआईआई उत्तरी क्षेत्र एवं चेयरमैन, सोना कॉमस्टार, डॉ. उपासना अरोड़ा, चेयरपर्सन, सीआईआई उत्तर प्रदेश एवं प्रबंध निदेशक, यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल्स, और श्री अभिषेक सराफ, उपाध्यक्ष, सीआईआई उत्तर प्रदेश एवं प्रबंध निदेशक, अवध रेल इन्फ्रा लिमिटेड* ने उत्तर प्रदेश के *माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ* से भेंट की। इस भेंट का उद्देश्य उद्योग और सरकार के बीच सहयोग को और सशक्त बनाना एवं राज्य में औद्योगिक विकास को गति देना था।

 

बैठक के दौरान श्री संजय कपूर ने राज्य सरकार द्वारा बनाए गए प्रगतिशील नीतिगत वातावरण की सराहना की और उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में सीआईआई की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने सीआईआई और उत्तर प्रदेश सरकार के बीच मजबूत और विकसित होते सहयोग की ओर भी ध्यान आकर्षित किया, और यह रेखांकित किया कि सीआईआई राज्य की विकासात्मक प्राथमिकताओं के अनुरूप नीति सलाह, उद्योग सुविधा और क्षेत्र-विशेष पहलों को आगे बढ़ाने में एक प्रमुख भूमिका निभा रहा है।

 

*डॉ. उपासना अरोड़ा, चेयरपर्सन, सीआईआई, उत्तर प्रदेश* ने मुख्यमंत्री एवं उत्तर प्रदेश सरकार का उनके निरंतर समर्थन और दूरदर्शी नेतृत्व के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सीआईआई इस साझेदारी को और अधिक मजबूत करने की आशा रखता है और विनम्रतापूर्वक राज्य सरकार से निरंतर सहयोग की अपेक्षा करता है, ताकि उद्योग के हित में, रोजगार सृजन और राज्य की समावेशी विकास यात्रा में सार्थक पहलों का संयुक्त रूप से सृजन किया जा सके।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

From Information to Opportunity, From Opportunity to Enterprise

DICCI UP and SIDBI organise entrepreneurship awareness campaign in Hardoi; focus on schemes, finance and …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *