यूको बैंक द्वारा चित्रकला प्रदर्शनी का प्रदर्शन एवं चक्रासन योगमुद्रा की मूर्ति का अनावरण

पूजा श्रीवास्तव

एलडीए गोमतीनगर के परिसर में यूको बैंक द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम में मंडल स्तरीय चित्रकला प्रदर्शनी का प्रदर्शन एवं चक्रासन योगमुद्रा की मूर्ति का अनावरण किया गया। इस अवसर पर मूर्ति का अनावरण मंडालायुक्त एवं अध्यक्ष डॉ रौशन जैकब के करकमलों द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम में मण्डलीय चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विजेताओं को मण्डलायुक्त डॉ रौशन जैकब तथा उपाध्यक्ष इंद्रमणि त्रिपाठी के द्वारा सम्मानित किया गया।

लखनऊ विकास प्राधिकरण से पिछले 8 दशकों से जुड़े बैंकिंग पार्टनर यूको बैंक द्वारा प्रायोजित इस कार्यक्रम का संयोजन प्रो. कृष्ण चंद्र बाजपेई द्वारा किया गया, जिसमें यूको बैंक के उपमहाप्रबंधक एवं लखनऊ अंचल प्रमुख सौरभ सिंह, अखिल भारतीय साहित्य परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार त्रिवेदी, सीतापुर जिला परिषद अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता एवं वरिष्ठ पत्रकार के. विक्रम राव ने भाग लिया।
कार्यक्रम में विभिन्न जिलों क्रमशः रायबरेली, सीतापुर, खीरी, हरदोई, लखनऊ एवं उन्नाव के विद्यालयों से आये 63 विद्यार्थियों को चित्रकला किट एवं प्रमाण पत्र के माध्यम से पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर मंचासीन सभी अतिथियों को मोमेंटो भेंट किया गया तदोपरान्त कार्यक्रम समापन की घोषणा मंच संचालक एवं यूको बैंक के राजभाषा अधिकारी तरुण सिंह द्वारा की गई।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

South Indian Flavours Take Over Lucknow as ‘Dakshin Flavours’ Opens at Golden Tulip

A special celebration of Andhra cuisine and authentic coastal delicacies will continue until September 8 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *