जलवायु परिवर्तन एवं प्रदूषण की समस्या से निपटना एक गंभीर चुनौती-डॉ देवेश

 

पर्यावरण दिवस पर दिनांक 5 जून 2025 को गायत्री नगर लखनऊ दक्षिण भाग में नवयुग शाखा पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा पर्यावरण को बढ़ाने हेतु एक संगोष्ठी पर्यावरण दिवस पर आयोजित की गई

संगोष्ठी संबंधी विषय प्रस्तावना को गायत्री नगर के सेवा प्रमुख श्री उदय भानु जी द्वारा प्रकाश डालते हुए कहा कि आज मानव अस्तित्व को बचाने के लिए हमें अपने पर्यावरण को बचाना ही नहीं बल्कि अच्छी शारीरिक मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है कि हम अपनी नौजवान पीढ़ी को भली भांति जागरुक कर पर्यावरण हितैषी बनाएं l

मुख्य उद्बोधन में गायत्री नगर के माननीय संघ चालक डॉ देवेश गुप्त जी ने कहा की 21वीं सदीकी सबसे बड़ी चुनौती जलवायु परिवर्तन है पृथ्वी के बढ़ते तापमान और कई महत्वपूर्ण प्राकृतिक प्रक्रियाओं में बदलाव को अब गंभीरता से लिया जा रहा है विभिन्न प्रकार की मानवीय गतिविधियों से आज वायु प्रदूषण जल प्रदूषण मृदा प्रदूषण ध्वनि प्रदूषण में काफी वृद्धि हो चुकी है साथ ही साथ प्लास्टिक प्रदूषण की चुनौती भी गंभीर और विकराल होती जा रही है इस वर्ष प्लास्टिक प्रदूषण मुक्त वर्ष होगा l

डॉ देवेश जी ने बताया की वर्तमान समय में वायु कडीय प्रदूषण में मुख्य रूप से ग्रीन हाउस गैसे तथा कुछ और हानिकारक गैसों के दुष्प्रभाव से प्रदूषण का स्तर दिनों दिन विकराल होता जा रहा है इन्हीं हानिकारक प्रदूषितगैसों से पृथ्वी के 50 मील ऊपर स्थित ओजोन परत में छेद होने की संभावना व्यक्त की जा रही है यदि ओजोन परत को नुकसान हुआ तो सूर्य से निकलने वाली हानिकारक अल्ट्रा वायलेट किरणों से पृथ्वी का तापमान बढ़ जाएगा जिसके फलस्वरूप हमारे उत्तरी दक्षिणी ध्रुवों की ग्लेशियर की बर्फ पिघलने लगेगी फलस्वरूप समुद्री जल का स्तर बढ़ने तटवर्तीय नगरों में गंभीर संकट उत्पन्न हो जाएगा l वायु प्रदूषण की वजह से दमा स्वसन शोथ और कई प्रकार की बीमारियां बढ़ जाती है बढ़ती हुई जनसंख्या कम होती जमीन भूमि क्षरण जंगलों की बेतहाशा कटाई का अनियंत्रित शहरीकरण औद्योगिकरण और उनसे होने वाले प्रदूषण 21वीं सदी की मुख्य चुनौती है l पर्यावरण संरक्षण की दिशा में शताब्दी वर्ष 2025 2026 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने विस्तृत कार्यक्रमों की योजना बनाई है जिसके अंतर्गत भारी संख्या में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित होंगे साथ ही साथ समाज में जन जागरण हेतु विचार संगोष्ठियों का आयोजन समय-समय पर किया जाएगा जल प्रदूषण प्लास्टिक प्रदूषण से निपटने हेतु विविध कार्यक्रम समाज के सहयोग से किए जाएंगे प्लास्टिक कचरे के निस्तारण हेतु स्वयंसेवक घर-घर जाकर प्लास्टिक के उपयोग को रुकवाने का जागरूकता अभियान भी चलाएंगे l संगोष्ठी में बोलते हुए गायत्री नगर केपर्यावरण प्रमुख श्री ओमप्रकाश जी ने कहा की गायत्री नगर क्षेत्र को हरा भरा बनाने हेतु सघन वृक्षारोपण का कार्यक्रम आगामी वर्षा ऋतु में प्रारंभ किया जाएगा आज पर्यावरण दिवस पर नगर के नवयुग शाखा के चारों तरफ पांच भारतीय परंपरा के नीम पीपल पाकड़ आंवला गूलर के पौधों का रोपण किया गया है l इस अवसर पर गायत्री नगर के संघचालक डॉक्टर देवेश जी ने युधिष्ठिर बस्ती प्रमुख श्री संजय जी गुप्ता को पर्यावरण मित्र का सम्मान स्वरूप अंग वस्त्र मोमेंटो प्रमाण पत्र सहित प्रदान किया l गायत्री नगर की नगर कार्यवाह श्री रामकरण पटेल जी ने कहा कि गायत्री नगर की सभी आठ शाखाओं के आसपास वृक्षारोपण कर पर्यावरण को हरा भरा और स्वच्छ बनाया जाएगा अंत में शाखा कार्यवाह श्री शैलेंद्र कुमार द्वारा शाखा पर उपस्थित सभी स्वयंसेवकों को धन्यवाद स्थापित किया गया यह जानकारी शाखा पालक एवं नगर सेवा प्रमुख श्री उदय भानु सिंह एडवोकेट ने दिया

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Honor Ceremony Organized by Prem Nath Valmiki Charitable Trust

Pooja shrivtastav ///Anytime News Network Prem Nath Valmiki Charitable Trust is organizing a grand “Honor …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *