एस आर इंटरनेशनल स्कूल में उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन

उद्यमिता दिवस के अंतर्गत चल रहे पखवाड़े में स्वावलंबी भारत अभियान के द्वारा एस आर ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस में उद्यमिता मेला का आयोजन किया गया इसमें मुख्य अतिथि/ मुख्य वक्ता के तौर पर स्वावलंबी भारत अभियान के राष्ट्रीय सह समन्वयक डॉ राजीव कुमार जी और कार्यक्रम की अध्यक्षता मा० सदस्य विधान परिषद पवन सिंह चौहान ने की।
डॉ राजीव कुमार जी ने बच्चों को उद्यमिता एवं स्वावलंबन के बारे में बताते हुए कई स्वदेशी कंपनिया का उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे आज हमारी पूर्ण स्वदेशी कंपनियां बहुराष्ट्रीय कंपनियों को टक्कर दे रही हैं, और माननीय जी ने रोजगार लेने के बजाय रोजगार देने वाला बनने का मंत्र भी बच्चों को दिया ।
इस कार्यक्रम में मा० सदस्य विधान परिषद पवन सिंह चौहान जी ने बच्चों को उद्यमिता के बारे में बताते हुए अपनी कहानी का भी उल्लेख किया कि कैसे उन्होंने 16 व्यवसाय किये और आज इस मुकाम पर हैं इस मौके पर स्वागत एवं प्रस्तावना प्रांत समन्वयक अमित सिंही द्वारा की गई,
इस अवसर पर जिला समन्वयक डॉ० अनिल शुक्ला जी में मंच संचालन किया डॉ अविनाश सिंह जी और किशन सिंह जी, सोशल मीडिया प्रमुख किशन सिंह जी और डॉ संजय उपाध्याय जी, अभिषेक सिंह जी उपस्थित रहे इस कार्यक्रम में एस आर इंटरनेशनल स्कूल की कार्यकारी निदेशिका मोनिका तिवारी जी एवं 350 छात्र, उद्यमी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

From Information to Opportunity, From Opportunity to Enterprise

DICCI UP and SIDBI organise entrepreneurship awareness campaign in Hardoi; focus on schemes, finance and …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *