निर्यात केंद्र अब वाराणसी प्रधान डाकघर में

डाकघर निर्यात केंद्र का पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने किया शुभारंभ

डाकघर निर्यात केंद्र से घर बैठे उद्यमियों को विदेश पार्सल बुकिंग व कस्टम क्लियरेंस की मिलेगी सुविधा

निलेश मिश्र

बदलते परिवेश में डाक विभाग नवीनतम टेक्नोलॉजी अपनाते हुए नित नवाचार कर रहा है। ई-कॉमर्स के चलन से पार्सल व्यवसाय में तेजी से वृद्धि हो रही है। देश ही नहीं विदेशों में भी खूब पार्सल भेजे जा रहे हैं। इसी क्रम में वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने विशेश्वरगंज स्थित वाराणसी प्रधान डाकघर में डाकघर निर्यात केंद्र का शुभारम्भ किया।
अब यहाँ से विभिन्न उद्यमी विदेशों में पार्सल भेज सकेंगे और घर बैठे कस्टम क्लियरेंस की सुविधा उपलब्ध होगी।
पहले ही दिन वाराणसी के डाकघर निर्यात केंद्र से कुवैत, आयरलैंड और न्यूजीलैंड देशों के लिए बुकिंग की गई। पोस्टमास्टर जनर ने कहा कि शीघ्र ही वाराणसी परिक्षेत्र के जौनपुर प्रधान डाकघर, बलिया प्रधान डाकघर, भदोही मुख्य डाकघर एवं पंडित दीन दयाल उपाध्याय उपडाकघर में भी उद्यमियों की सुविधा के लिए डाकघर निर्यात केंद्र की स्थापना की जाएगी।

 

कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि विदेश भेजने हेतु पार्सल बुक करवाने के लिए अब ग्राहकों को डाकघर आने की जरूरत नहीं है, घर बैठे ही पोर्टल के माध्यम से अपना पार्सल बुक कर सकेंगे। इसके लिए डाक विभाग द्वारा देश भर के जिला मुख्यालय के प्रधान/मुख्य डाकघरों में डाकघर निर्यात केंद्र खोले जा रहे हैं।

इस अवसर पर प्रथम ग्राहक के रूप में यासिन खान ने पार्सल बुक कराया, जिन्हें पोस्टमास्टर जनरल ने प्रतीकात्मक रूप से रसीद सौंपकर शुभारंभ की घोषणा की।

वाराणसी पूर्वी मंडल के प्रवर डाक अधीक्षक राजन ने बताया कि डाकघर निर्यात केंद्र के लिए डाककर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है, जो ग्राहकों को डाक विभाग के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन से लेकर बुकिंग तक में मदद करेंगे, ताकि ग्राहकों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

इस अवसर पर प्रवर डाक अधीक्षक राजन, सीनियर पोस्टमास्टर संकठा प्रसाद राय, सहायक अधीक्षक सुरेन्द्र चौधरी, दिलीप सिंह यादव, आइपीपीबी मैनेजर सुबलेश सिंह, डाक निरीक्षक श्रीकांत पाल, दिलीप पांडेय, साधना मिश्रा, श्रीप्रकाश गुप्ता, दीपमणि, मनीष मिश्रा सहित तमाम अधिकारी, कर्मचारी और उद्यमी उपस्थित रहे

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Maharaja Agrasen Commerce Chamber Launched in Lucknow, Pushing Collective Growth and Entrepreneurship

‘One Rupee, One Brick’ Vision Seeks to Build Stronger Business Networks Pooja Srivastava | Anytime …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *