अपनी बैंक के कर्मचारियों को सशक्त बनाना है-ऋषिकेश मिश्रा

यूबीआई अपने महिला और पुरुष स्टाफ को तन और मन से मजबूत बना कर अपने ग्राहकों को बेस्ट सेवाओं के साथ कारोबार करना चाहता है इसी कड़ी में यूनियन बैंक भवन, गोमती नगर में बैंक द्वारा अपने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए एंपावर हर और पॉवर हिम कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बैंक के केन्द्रीय कार्यालय से आए महाप्रबंधक ऋषिकेश मिश्रा, महाप्रबंधक सुमित श्रीवास्तव, क्षेत्र प्रमुख मारकण्डेय यादव सहित कई उच्चाधिकारियों तथा अन्य स्थानीय स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया।
महाप्रबंधक ऋषिकेश मिश्रा ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य बैंक कर्मचारियों को सशक्त बनाना था जो निरंतर चलते रहने वाला कार्यक्रम है जिससे कर्मचारी कार्य स्थल पर तनावमुक्त वातावरण में कार्य करते हुए बैंक के कारोबार को बढ़ा सकें।

ऋषिकेश मिश्रा ने मौजूद सदस्यों के साथ प्रेरणादायक संवाद स्थापित करते हुए इस कार्यक्रम के उद्देश्य तथा महत्व पर चर्चा की।

इस अवसर पर नगर के प्रख्यात चिकित्सक संदीप कु. केसरवानी, विशेषज्ञ ओर्थों एवं स्पाइन सर्जन ने उपस्थित स्टाफ सदस्यों को स्वस्थ जीवन जीने से संबन्धित सुझाव एवं सलाह भी साझा की।

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Convenience Expands, Accountability Faces the Test

RBI Pushes Account Aggregator Interoperability; Financial Information Security Becomes a Critical Concern Pooja Srivastava Anytime …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *