छात्रों के लिए विदाई एवं स्वागत समारोह

संजय कुमार
डॉ शकुंतला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संकाय के अंतर्गत संचालित गणित एवं सांख्यिकी विभाग में विद्यार्थियों द्वारा पास आउट बैच के लिए विदाई समारोह एवं नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संकाय के अधिष्ठाता प्रोफेसर सी के दीक्षित, गणित एवं सांख्यिकी विभाग के समन्वयक डॉक्टर प्रवीण कुमार मिश्रा एवं विभाग के शिक्षक डॉ दुष्यंत त्यागी बरखा गुप्ता अभिजीत विश्वकर्मा एवं विश्वविद्यालय में फार्मेसी इंस्टिट्यूट के उपनिदेशक डॉ दिनेश कुमार सिंह उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों द्वारा ज्ञान की देवी मां सरस्वती के समक्ष पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में गणित एवं सांख्यिकी विभाग के समन्वयक डॉक्टर प्रवीण कुमार मिश्रा द्वारा संकाय के अधिष्ठाता प्रोफेसर सी के दीक्षित एवं फार्मेसी इंस्टिट्यूट के उपनिदेशक डॉ दिनेश कुमार सिंह का स्वागत पुष्प कुछ देकर किया गया। इस अवसर पर संकाय के अधिष्ठाता प्रोफेसर सी के दीक्षित ने छात्रों का मार्गदर्शन किया एवं विभाग में छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन तथा विभाग के शिक्षकों के द्वारा किए गए परिश्रम एवं शिक्षण कार्य की प्रशंसा की। पास आउट बैच के सभी छात्रों द्वारा विभाग कि शिक्षकों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सम्मानित किया गया। पास आउट बच के छात्रों द्वारा अपने सुखद अनुभवों को वर्तमान एवं नव प्रवेशित छात्रों से साझा किया गया एवं उनका मार्गदर्शन किया गया। विभाग के वर्तमान छात्रों ने पास आउट बैच के छात्रों एवं नव प्रवेशित छात्रों का स्वागत किया एवं उनको सम्मानित भी किया।। छात्रों द्वारा अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया और विभाग के शिक्षकों ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।।

 

..

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Six Shakuntala University Students Selected for Delhi Government Education Service

Major achievement for the Fine Arts Department; Vice-Chancellor Acharya Sanjay Singh congratulates selected students Six …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *