फैशन और लाइफस्टाइल प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन

पूजा श्रीवास्तव

राजधानी के गोमती नगर स्थित होटल हयात रीजेंसी में फैशन एवं लाइफस्टाइल प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूजा प्रसाद, मुख्य शैक्षणिक सलाहकार, श्री राम ग्लोबल स्कूल, लखनऊ ने किया। उन्होंने इस प्रदर्शनी के बारे में बात करते हुए बताया कि यहां एक छत के नीचे सारे तरह के सामान उपलब्ध हैं। त्योहारों के मद्देनजर ये प्रदर्शनी अद्भुत है। क्योंकि, इकाई में पूजा की थाल से लेकर मूर्तियां, होम डेकोर और डिजाइनर कपड़ों के साथ सभी तरह के सामान हैं।

50 से ज़्यादा लगे स्टॉल

प्रख्यात फैशन डिजाइनर पहली बार लखनऊ में आ रहे हैं। ऑल्टरनेटिव , वीरा वीर, आजू क्लॉथिंग, श्रेयस जैन, चांद बारी, किआशा, और बहुत सारे ब्रांड्स , सूट्स, साड़ी , ड्रेसेज, टॉप्स, ने अपना ब्रांड्स प्रदर्शित किया।

ट्रेंडी फुटवियर, एक्सेसरीज एंड ज्वैलरी बाई बॉटम लाइन शूज, हाउस ऑफ कोशा

त्योहारों के लिए बेहद अहम है प्रदर्शनी

प्रदर्शनी के आयोजन करने वाली डिजाइनर व उद्यमी रोमा अग्रवाल, आयुषी अग्रवाल और राधिका अग्रवाल ने बताया कि हम लखनऊ की जनता के बेहद शुक्रगुजार हैं। जिन्होंने हमारी प्रदर्शनी में आकर इसमें चार चांद लगा दिए। यहां वो सारे उत्पाद उपलब्ध हैं, जो आम आदमी खरीदता है।

 

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

From Information to Opportunity, From Opportunity to Enterprise

DICCI UP and SIDBI organise entrepreneurship awareness campaign in Hardoi; focus on schemes, finance and …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *