महोबा में ‘रन फॉर कोऑपरेटिव’ का किया जाएगा आयोजन*

 

 

*बजट 2025 में सहकारी क्षेत्र को मिली मजबूतीः डॉ प्रवीण सिंह जादौन*

 

महोबा, 1 फरवरी 2025 – उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ के निदेशक, डॉ. प्रवीण सिंह जादौन, ने महोबा प्रवास के दौरान सर्किट हाउस महोबा में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अंतर्गत जनपद महोबा में मार्च माह के प्रथम सप्ताह में ‘रन फॉर कोऑपरेटिव’ का आयोजन किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य युवाओं, महिलाओं और नए उद्यमियों को सहकारी आंदोलन से जोड़ना है, जिससे सहकारिता के माध्यम से आर्थिक समृद्धि का मार्ग प्रशस्त किया जा सके।

डॉ. जादौन ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2025-26 का उल्लेख करते हुए बताया कि यह बजट सहकारी समितियों को सशक्त बनाने और ग्रामीण विकास को गति देने के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अगुवाई में सहकारिता क्षेत्र को मजबूती देने के लिए कई प्रावधान किए गए हैं।

बजट में चीनी सहकारी समितियों को विशेष राहत दी गई है। अब वे 2016-17 से पहले गन्ना किसानों को किए गए भुगतान को व्यय के रूप में दावा कर सकेंगी, जिससे उन्हें लगभग 10,000 करोड़ रुपये की कर राहत मिलेगी।

कंपनियों अधिनियम में संशोधन किया जाएगा, जिससे प्राथमिक सहकारी समितियों द्वारा 2 लाख रुपये से कम के नकद ऋण या नकद लेनदेन पर कोई दंड नहीं लगेगा। इससे छोटे किसानों और ग्रामीण उद्यमियों को सहकारिता के माध्यम से सुलभ वित्तीय सेवाएं मिल सकेंगी।

सरकार ने सहकारी समितियों के कंप्यूटरीकरण को प्राथमिकता देने की घोषणा की है, जिससे सहकारी संस्थानों में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ेगी।

डॉ. जादौन ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सहकारी क्षेत्र में किए गए कार्यों को बताया कि मुख्यमंत्री ने हाल ही में ‘रन फॉर कोऑपरेटिव’ का शुभारंभ 26 जनवरी को लखनऊ में किया था, जिसमें प्रदेश भर के सहकारी संगठनों ने भाग लिया।

योगी सरकार ने सहकारी समितियों को मजबूत करने के लिए पैक्स के डिजिटलीकरण, सहकारी बैंकों में सुधार और महिलाओं को सहकारी संस्थानों से जोड़ने जैसे कई कदम उठाए हैं।

डॉ. जादौन ने उत्तर प्रदेश के सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर द्वारा किए जा रहे हैं कार्यों का जिक्र करते हुए, कहा कि जेपीएस राठौर के नेतृत्व में सहकारिता को नई दिशा मिली है,उन्होंने सहकारी क्षेत्र को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने ड्रोन तकनीक के उपयोग को बढ़ावा दिया है, जिससे भूमि सर्वेक्षण, फसल निगरानी और आपदा प्रबंधन में सहकारी समितियों की भूमिका सशक्त हो रही है।

डॉ. जादौन ने बताया कि महोबा में मार्च माह में ‘रन फॉर कोऑपरेटिव’ का आयोजन किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं, महिलाओं और नए उद्यमियों को सहकारिता से जोड़ना है। इस आयोजन के माध्यम से लोगों को सहकारी समितियों के महत्व, उनके आर्थिक और सामाजिक लाभों के बारे में जागरूक किया जाएगा।

उन्होंने सभी नागरिकों से इस आयोजन में भाग लेने की अपील की, ताकि सहकारिता के माध्यम से समाज और अर्थव्यवस्था को मजबूती दी जा सके। निदेशक के जनपद आगमन पर विभागीय अधिकारियों एवं सहकारी संस्थाओं सहकार भारती के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया l इस मौके पर दीपेन्द्र सिंह परिहार पीयूष चौरसिया धर्मेंद्र दीक्षित मनोज द्विवेदी देवेंद्र तिवारी,आशीष सिंह, संजय तिवारी, अभिषेक गुप्ता,आशीष कुमार साहू, आदर्श सिंह चौहान, सुरेन्द्र सिंह, महेंद्र यादव, उपस्थित रहे I

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Maharaja Agrasen Commerce Chamber Launched in Lucknow, Pushing Collective Growth and Entrepreneurship

‘One Rupee, One Brick’ Vision Seeks to Build Stronger Business Networks Pooja Srivastava | Anytime …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *