सहारा गु्रप में जमाकर्ताओं के लिए खुशखबरी सहारा रिफण्ड पोर्टल का शुभारम्भ अमित शाह मंगलवार को नई दिल्ली में करेंगे

सहारा समूह की सहकारी समितियों के प्रमाणिक जमाकर्ताओं द्वारा दावे प्रस्तुत करने के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल विकसित किया गया है

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मंगलवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय पंजीयक- सहारा रिफण्ड पोर्टल का शुभारम्भ करेंगे। सहकारिता मंत्रालय ने गठन के बाद से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्ग दर्शन और गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के नेतृत्व में देश में सहकारी आंदोलन को मजबूत करने और सहकारी समितियों के सदस्यों के हितों की रक्षा के लिए अनेक पहल की हैं।

उल्लेखनीय है कि सहारा समूह की सहकारी समितियों के जमाकर्ताओं की वैध जमा धनराशि के भुगतान संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए सहकारिता मंत्रालय के आवेदन पर, भारत के सर्वाेच्च न्यायालय ने 29 मार्च 2023 को एक आदेश दिया था। इसके तहत सर्वाेच्च न्यायालय ने सहारा समूह की सहकारी समितियों के वास्तविक जमाकर्ताओं के वैध देयों के भुगतान के लिए सहारा-सेबी रिफंड खातेसे 5000 करोड़ रुपये सहकारी समितियों के केंद्रीय रजिस्ट्रार को हस्तांतरित किए जाने का आदेश दिया।

सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, सहारायन यूनिवर्सल मल्टीपर्पज सोसाइटी लिमिटेड, हमारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड और स्टार्स मल्टीपर्पज कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड के प्रमाणिक जमाकर्ताओं द्वारा दावे प्रस्तुत करने के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल विकसित किया गया है।
.़…………………….

 

 

 

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Sunil Srivastava Enters Graduate Constituency Race

Independent Candidate Puts Seven-District Outreach and Graduate Issues at the Centre of Campaign Pooja Srivastava …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *