21 अगस्त 2025 को विश्व उद्यमी दिवस के अवसर पर आयोजित समूह परिचर्चा

 

 

इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आई आई ए ) लखनऊ चैप्टर द्वारा आज दिनांक 21 अगस्त 2025 को विश्व उद्यमी दिवस के अवसर पर भारत की वर्तमान अर्थव्यवस्था और इसमें एमएसएमई की दशा व दिशा पर पैनल डिस्कशन का आयोजन स्थानीय होटल लाइनेज, गोमती नगर लखनऊ में किया गया ।

 

इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि श्री मानवेन्द सिंह, आईएएस महानिदेशक, आयुष विभाग उत्तर प्रदेश शासन सम्मिलित हुए।

 

समूह परिचर्चा में विभिन्न क्षेत्रों के पैनलिस्ट सम्मिलित हुए इनमें मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि, बैंक,प्रबंध संस्थान, उद्यमी एवं वित्त विभाग के एक्सपर्ट सम्मिलित रहे ।

 

इनमें मुख्य रूप से पूर्व मुख्य सचिव श्री आलोक रंजन जी, अर्थशास्त्री लखनऊ विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग के प्रोफेसर अरविंद मोहन, बजट अफसर उत्तर प्रदेश शासन श्रीमती पूजा रमन, यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के आंचल प्रबंधक श्री राजेश कुमार एवं उद्योग जगत के प्रतिनिधि श्री पवन कुमार मेहरोत्रा प्राइम मेटालॉजिक्स, एन्सिलरी इस्टेट, नादरगंज, अमौसी लखनऊ मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

 

आज ही के दिन वरिष्ठ नागरिक दिवस भी मनाया जाता है । इस अवसर पर जनपद लखनऊ के 5 वरिष्ठ उद्यमी नागरिकों को सम्मानित किया गया।

 

पैनलिस्ट मंच का संचालन डा0 चारु रावत वाइस चेयरपर्सन एवं एडिटर आई आई ए न्यूज़ ने सफलतापूर्वक किया।

 

आज यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में आई आई ए लखनऊ चैप्टर के चेयरमैन श्री विकास खन्ना ने बताया कि इस तरह के आयोजन लखनऊ चैप्टर द्वारा विगत कई वर्षों से आयोजित किए जाते रहे हैं। इससे वर्तमान एवं भावी पीढ़ी के उद्यमियों को प्रेरणा एवं प्रोत्साहन मिलता रहेगा ऐसा मेरा मानना है।

 

चैप्टर सेक्रेटरी श्री राजीव जैन ने सभी उपस्थित गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया एवं आभार व्यक्त किया।

 

आई आई ए लखनऊ चैप्टर के सीनियर वाइस चेयरमैन श्री वैभव अग्रवाल ने कार्यक्रम मे पधारे सभी अतिथियों एवं सदस्यों को धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

From Information to Opportunity, From Opportunity to Enterprise

DICCI UP and SIDBI organise entrepreneurship awareness campaign in Hardoi; focus on schemes, finance and …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *