चित्रकला में बच्चों ने उकेरे मन के भाव, युवाओं ने खेल में किए दो-दो हाथ*

अमित अग्रवाल

लखनऊ। श्री अग्रवाल सभा की ओर से तीन दिवसीय महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह के दूसरे दिन रविवार को चित्रकला प्रतियोगिता एवं अग्रसेन प्रीमियर लीग टी 20 क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया।

अग्रवाल सभा के महामंत्री अनुपम मित्तल ने बताया कि 22 सितंबर सोमवार को महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज, मोतीनगर लखनऊ में महाराजा अग्रसेन की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी।

तीन दिवसीय महाराजा अग्रसेन जयंती पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल, सेक्टर-8, जानकीपुरम, लखनऊ में श्री रिपन कंसल, डिस्ट्रीब्यूटर कामधेनु सरिया के सौजन्य से किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता तीन श्रेणियों एवं अलग-अलग विषयों पर आयोजित की गई।

ग्रुप ए 5 से 8 वर्ष के लिए मैं अपने शहर को कैसे साफ रख सकता हूं, ग्रुप बी 9 से 14 वर्ष के लिए स्वस्थ जीवन (अच्छी आदतें) और ग्रुप सी 15 से 18 वर्ष के बच्चों के लिए ऑपरेशन सिंदूर विषय वस्तु पर बच्चों ने शहर स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता, स्वस्थ जीवन एवं देशप्रेम के भाव को चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया।

ग्रुप ए में आरना अग्रवाल को प्रथम, यशिका दीक्षित को द्वितीय, निकेश सिंघल को तृतीय, ग्रुप बी में पल्लवी कश्यप को प्रथम, इशिता सिंह को द्वितीय, पर्णिका स्वर्णकार को तृतीय तथा ग्रुप सी में अर्पिता गुप्ता को प्रथम, ज़ेबा खातून को द्वितीय, अंशिका पाल को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

चित्रकला प्रतियोगिता के विजयी बच्चों को अग्रवाल सभा के ओर से उपहार एवं प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।

वहीं दूसरी ओर अग्रसेन प्रीमियर लीग के तहत टी२० दोस्ताना क्रिकेट मैच गोमतीनगर स्थित सेज क्रिकेट एकेडमी में अग्रवाल शिक्षा संस्थान बनाम श्री अग्रवाल सभा के बीच मैच खेला गया।

इस दोस्ताना मैच को सफल बनाने में जगदीश प्रसाद अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, सुनील कुमार अग्रवाल, सुशील अग्रवाल ने भरपूर सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर अग्रवाल सभा के अध्यक्ष डॉ जगदीश चंद्र अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष यतेन्द्र कुमार सिंघल, महामंत्री अनुपम मित्तल, कोषाध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल, उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल गोविंद प्रसाद नीरज कुमार अग्रवाल प्रदीप कुमार अग्रवाल एवं मुकेश अग्रवाल, गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

From Information to Opportunity, From Opportunity to Enterprise

DICCI UP and SIDBI organise entrepreneurship awareness campaign in Hardoi; focus on schemes, finance and …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *