इंडिया फूड एक्सपो 2023 यूपी में उद्यमियता के नये द्वार खोल रहा है-निरज सिंघल

एमएसएमई 4.0 योजना की तैयारियां
इंडिया फूड एक्सपो 2023 में लेटर ऑफ कंफर्ट को लेकर उठे सवाल

किसानों से उद्योगों द्वारा खरीदने पर मंडी शुल्क में छूट लागू होने में प्रक्रियात्मक समस्याएं

युगांडा की ऊंचायुक्त प्रोफेसर जो इस कीकाफंडाने इंडिया फूड एक्सपो में

पूजा श्रीवास्तव

इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) द्वारा खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों से संबंधित इंडिया फूड एक्सपो 2023 का आयोजन 1 से 3 दिसंबर 2023 तक आईआईए भवन के प्रांगण विभूति खंड गोमती नगर लखनऊ में किया जा रहा है

खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों पर राष्ट्रीय सेमिनार का उद्घाटन उत्तर प्रदेश शासन में कृषि उत्पादन आयुक्त एवं आईडीसी मनोज कुमार सिंह ने किया उद्घाटन समारोह में युगांडा की ऊंचायुक्त प्रोफेसर जॉयस कीकाफंडा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थी

सेमिनार में आई आई ए के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंघल ने कहा कि आईआईए के आव्हान पर प्रदेश में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के दौरान बड़ी संख्या में आईआईए सदस्यों द्वारा निवेश के लिए एमओयू हस्ताक्षर किए हैं और लेटर आफ कंफर्ट जारी करने हेतु आवेदन भी दिए हैं इन आवेदनों में अधिकतम खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों से संबंधित हैं जिन्हें अभी लेटर आफ कंफर्ट प्राप्त नहीं हुएहैं केवल बरेली मंडल में ही लगभग 46 उद्यमियों के प्रस्ताव जो लगभग तीन सौ करोड रुपए के हैं अभी लंबित हैं यदि लेटर आफ कंफर्ट प्राप्त हो जाते हैं तो इन लघु उद्योगों की स्थापना शीघ्र हो पाएगी इसके साथ-साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश के उद्यमियों के लिए आईआईए द्वारा प्रारंभ की गई उद्योग हेल्थकार्ड योजना, सीनियर एक्सपर्ट सर्विसेज तथा एमएसएमई को इंडस्ट्री 4.0 के लिए तैयार करने की योजना के बारे में भी प्रतिभागियों को जागरूक किया और आव्हान किया कि अधिक से अधिक उद्यमी आई आई ए की इन योजनाओं का लाभ उठाकर अपने उद्योग को प्रतिस्पर्धात्मक बनाएं राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आईडीसी एवं कृषि उत्पादन आयुक्त उत्तर प्रदेश के सम्मुख प्रदेश के उद्योगों के उत्थान हेतु अन्य अनेक प्रस्ताव प्रस्ताव भी पेश किये जिसमे लीज होल्ड औद्योगिक भूमी को फ्री होल्ड करने का प्रस्ताव भी शामिल है

आईआईए की फूड कमेटी के अध्यक्ष दीपक बजाज ने बताया कि इस वर्ष पहली बार इंडिया फूडएक्सपो में 5 देशों चीन , वियतनाम ,यूगांडा उज्बेकिस्तान एवं रुवान्डा द्वारा खाद्य प्रसंस्कर्ण उद्योगों से सम्बंधित स्टाल लगाये गए हैं श्री बजाज ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानों से उद्योगों द्वारा खरीद जाने वाले उत्पाद पर मंडी शुल्क में छूट दी गई है जिसका आईआईए ने स्वागत भी किया है परंतु इसके लागू होने में प्रक्रियात्मक समस्याएं हैं जिन्हें दूर करना आवश्यक है

कृषि उत्पादन आयुक्त एवं आईआईडीसी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश में निवेशकों द्वारा जो प्रस्ताव प्रस्तुत किए हैं उनके लेटर आफ कंफर्ट देने की प्रक्रिया निरंतर चल रही है और शीघ्र ही बचे हुए प्रस्तावों को भी निस्तारित कर दिया जाएगा द्य मंडी शुल्क में छूट का लाभ उद्योगों एवं किसानों को न मिल पाने पर कृषि उत्पादन आयुक्त ने कहा कि इस योजना पर पुनर्विचार कर समाधान निकालने के प्रयास किया जा रहे हैं

युगांडा की उच्चायुक्त ने भारत और यूगांडा के मध्य व्यापारिक संबंधों को और मजबूत करने के लिए आईआईए के सहयोग की अपेक्षा करते हुए बताया कि युगांडा में वर्तमान में लगभग 40 000 भारतीय रह रहे हैं जिनका युगांडा की अर्थव्यवस्था में 60 फीसदी से अधिक योगदान है

सेमिनार के उद्घाटन अवसर पर आईआईए की ओर से स्वागत भाषण वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश गोयल द्वारा तथा धन्यवाद प्रस्ताव महासचिव आलोक अग्रवाल द्वारा दिया गया इस अवसर पर आईआईए के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अवधेश अग्रवाल सहित आईआईए के पूर्व अध्यक्ष विभिन्न पदाधिकारी एवं उद्यमी मौजूद रहे।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Maharaja Agrasen Commerce Chamber Launched in Lucknow, Pushing Collective Growth and Entrepreneurship

‘One Rupee, One Brick’ Vision Seeks to Build Stronger Business Networks Pooja Srivastava | Anytime …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *