आम आदमी पार्टी ने अघोषित इमरजेंसी का विरोध किया भाजपा सरकार को दिखाया आईना

 

मेरठ । शनिवार को क्रांति धारा मेरठ में लोकतंत्र बचाओ रैली में आए मुख्य अतिथि दिल्ली विधानसभा के मुख्य सचेतक दिलीप कुमार पांडे जी ने कहा की भाजपा सरकार ने देश में एक अघोषित इमरजेंसी लगा रखी है आम आदमी पार्टी जब इस अघोषित इमरजेंसी का विरोध करते है भाजपा सरकार को आइना दिखाते है तो आम आदमी पार्टी के नेताओं को बिना किसी अपराध के फर्जी आरोप लगाकर ED का इस्तेमाल कर जेल भेज देती है लेकिन आम आदमी पार्टी भाजपा से डरने वाली नहीं है संजय सिंह और मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी के नेताओ को बोलने से रोक नहीं सकती पिछले लगभग डेढ़ दशक से भाजपा लगातार दिल्ली में सरकार बनाने का प्रयास करती है लेकिन आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में भाजपा को जितने नहीं दिया आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी की सबसे बडी दुश्मन पार्टी अगर कोई है तो उसका नाम आम आदमी पार्टी हैं इसलिए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री को पहले जेल भेजा गया फिर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को फर्जी आरोप लगाकर जेल भेजा गया जब मणिपुर जल रहा था वहां लोकतंत्र की खुलेआम हत्या हो रही थी तब आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा में मोदी के सामने दहाड़ते हुए देश में अघोषित इमरजेंसी का विरोध किया तो ED की जांच शुरू करवा दी राज्यसभा सदस्य संजय सिंह के आवास पर ईडी द्वारा 12 घंटे तक छापेमारी कि गई, 8 दिनों तक उन्हे रिमांड पर लेकर पूछताछ भी कि गयी लेकिन जाँच एजेंसी को कुछ हासिल नहीं हुआ इन सबके बावजूद सांसद संजय सिंह गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । जबकि फर्जी शराब घोटाले के मुख्य अभियुक्तों ने 14 बार ईडी को बयान दिए लेकिन उन बयानों में कभी संजय सिंह का नाम नही लिया सांसद संजय सिंह कोई अंजान व्यक्ति नहीं है, क्या अभियुक्त को इतनी बार बयान देते हुए सांसद संजय सिंह का नाम याद नही आया ? अचानक से ईडी द्वारा अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया अभियुक्त से सांसद संजय सिंह के खिलाफ बयान दिलवाया गया। महीने भर के अंदर अभियुक्त को जमानत मिल गई और ईडी ने उसकी जमानत का कोई विरोध नहीं किया जमानत के कुछ दिन बाद ही उसको सरकारी गवाह बना दिया गया l

संजय सिंह ने मणिपुर हिंसा में महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने जैसे जघन्य अपराध के खिलाफ सदन में आवाज उठाई तो उन्हे राज्यसभा से पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया सांसद संजय सिंह लगातार दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों, अल्पसंख्यको व समाज के कमज़ोर वर्गो की आवाज लगातार उठाते रहे है और सरकार से सवाल पूछते रहे है संजय सिंह ने समय समय पर किसानों के हितों की रक्षा के लिए , युवाओं के रोजगार के लिए , पुरानी पेंशन की बहाली के लिए महिलाओं की सुरक्षा के लिए देश में बढ़ती मंहगाई के खिलाफ सड़क से लेकर संसद तक आवाज उठाते रहे हैं इसलिए हम ना रुकने वाले हैं ना झुकने वाले हैं यह क्रांति का आधार ऐसे ही जारी रहेगा।

विधायक हाजी यूनुस जी कहा हम गंगा जमुनी तहजीब को मानने वाले लोग हैं संजय सिंह उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरे देश के अंदर अमन और चैन की बात करते थे हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी बात रखते थे लगातार उत्तर प्रदेश में संघर्ष कर रहे थे उनकी लोकप्रियता से घबरा गई भारतीय जनता पार्टी इसलिए उनको गिरफ्तार किया।

प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा सांसद संजय सिंह के खिलाफ ये पूरा मामला फर्जी बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित है आम आदमी पार्टी के कार्यकर्त्ता इस अवैध गिरफ़्तारी के विरोध में पूरे उत्तर प्रदेश में आंदोलनरत हैं आने वाले दिनों में पूरे प्रदेश में 6 और रैलियां होना प्रस्तावित है आज मेरठ की लोकतंत्र बचाओ रैली मैं मौजूद जन समूह को देखकर मैं दावे के साथ कह सकता हूं की उत्तर प्रदेश की जनता आने वाली रेलिया में अपने नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में एकजुट होगी लाम बंद होगी।

 

पश्चिमी प्रांत प्रदेश अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका जी ने कहा कि वर्तमान की सत्ता के शिखर पर बैठा शासक देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के साथ धोखा किया है कहा था आए दुगनी करेंगे लेकिन हुए ये की पश्चिम उत्तर प्रदेश के किसानों को गाने का भुगतान नहीं मिला व्यापारियों के साथ लूट की जा रही है बेरोजगार नौजवान युवाओं को धोखा दिया जा रहा है महंगाई के नाम पर देश के साथ मजाक किया जा रहा है सांसद संजय सिंह इन सब मुद्दों को लेकर सड़क से लेकर सदन तक मुखर थे इसलिए उनको गिरफ्तार करने का काम किया यह पश्चिमी उत्तर प्रदेश की धरती यहां पर हम लोग जन आंदोलन के रूप में उनकी गिरफ्तारी के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे।

 

जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने कहा यह 1857 की क्रांति धारा है बाबा श्यामल की धरती है धन सिंह कोतवाल की धरती है मेरठ के लोगों ने क्रांति की शुरुआत की थी आज की लोकतंत्र बचाओ रैली मैं मौजूद एक-एक पदाधिकारी कार्यकर्ता सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ पूरे पश्चिम उत्तर प्रदेश के अंदर एक व्यापक जन आंदोलन का आगाज होगा आज की लोकतंत्र बचाओ रैली में पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रांत के तमाम पदाधिकारी सभी जिला अध्यक्ष साथियों एक बात जान लीजिए अगर इस बार हम लोग चूक गए तो आने वाली नस्ल हमको माफ़ नहीं करेंगे आज लोग सवाल पूछते हैं कि सड़क पर हमारी लड़ाई लड़ने वाला सदन में हमारी लड़ाई लड़ने वाला नेता अगर जेल में है तो हम लोग चुप कैसे बैठे हैं सांसद संजय सिंह जी का जेल से लिखा संदेश आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश का एक-एक कार्यकर्ता घर-घर लेकर जाएगा और आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी को 2024 के चुनाव में हारने का हम लोग काम करेंगे।

पश्चिमी प्रांत के महासचिव मनीष सिंह ने कहा वाकई में लोकतंत्र खतरे में है अगर लोकतंत्र को बचाना है तो हम सबको एक साथ खड़ा होना पड़ेगा और इस बेबाकी के साथ इस दमखम के साथ अपनी बात रखनी होगी जैसे हमारे नेता सांसद संजय सिंह रखते थे।

आज की लोकतंत्र बचाओ रैली में मुख्य अतिथि दिल्ली विधानसभा के मुख्य सचेतक दिलीप कुमार पांडे जी, विधायक हाजी यूनुस जी रहे प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह पश्चिमी प्रांत प्रदेश अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका जी की गरीमामय उपस्थिति रही।

विधायक दिलीप पांडे जी, विधायक हाजी यूनुस जी, प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह, पश्चिमी प्रांत प्रदेश अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका जी का स्वागत पटका पहना कर शहीद ए आजम भगत सिंह जी का चित्र जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी व महानगर अध्यक्ष अंकित गिरी ने किया। मंच का संचालन जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी प्रांत महासचिव मनीष सिंह जी ने किया कार्यक्रम में CYSS प्रदेश अध्यक्ष वंशराज दुबे, पंचायत प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष विनय पटेल, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष नीलम यादव, खेल प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष मीनाक्षी श्रीवास्तव, श्रम प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष अंजनी मिश्रा, किसान प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष अशोक कमांडो, पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रांतीय कार्यकारिणी उपाध्यक्ष बाबा विक्रमजीत सिंह, उपाध्यक्ष अखिल राणा जी, उपाध्यक्ष सी एम चौहान जी, उपाध्यक्ष चेतन त्यागी जी, सदस्य डॉक्टर नरेंद्र सोलंकी, नवीन गुर्जर जी, मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष अरविंद बालियान, गाजियाबाद जिला अध्यक्ष डॉक्टर सचिन शर्मा, अलीगढ़ जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा, सहारनपुर जिला अध्यक्ष विशाल गौतम, नोएडा जिला अध्यक्ष भूपेंद्र जादौन, बागपत जिला अध्यक्ष ओमवीर सेन, बुलंदशहर जिला अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, शामली जिला अध्यक्ष सोहराम सिंह, हापुड़ जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, मेरठ महानगर अध्यक्ष अंकित गिरी, गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष निमित्त यादव, मेरठ जिला कार्यकारिणी उपाध्यक्ष देश वीर सिंह, उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, महासचिव जीएस राजवंशी, मीडिया प्रभारी हर्षवशिष्ठ, सोशल मीडिया प्रभारी हेम कुमार, यासीन मलिक, सुशील वर्मा, युसूफ पहलवान, वसीम सलमानी, कुलविंदर कंडारी, निशांत कुमार, सचिन वाल्मीकि, गजेंद्र, हस्तिनापुर विधानसभा अध्यक्ष संदीप त्यागी, मेरठ दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष सलीम मंसूरी, किठौर विधानसभा अध्यक्ष राहुल भाटीपुरा, कैंट विधानसभा अध्यक्ष भरत लाल यादव, किसान प्रकोष्ठ मेरठ जिला अध्यक्ष फुरकान त्यागी, महिला जिला अध्यक्ष मेरठ आरजू कंडारी, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष इस्माइल त्यागी, एससी एसटी जिला अध्यक्ष भूप सिंह, CYSS जिला अध्यक्ष मोहम्मद शोएब आदि मौजूद रहे।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

“We Are Not Criminals” — Traders Seek Justice, BJP Leader Assures Support

Traders Protest in Shastri Nagar Against Demolition Drive Anytime News Network – By Pooja Srivastava …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *