राज्य सरकार से जरुरतों की मांग पर सरकार द्वारा आश्वासन के साथ इंडिया फ़ूड एक्सपो संपन्न

पूजा श्रीवास्तव

इंडिया फूड एक्सपो 2023 ने प्रदर्शकों उद्योग जगत के प्रमुखों और प्रोफेशनल्स के लिए अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने, विचार साझा करने और नए व्यावसायिक अवसरों का पता लगाने के लिए एक गतिशील मंच के रूप में कार्य किया। इस आयोजन ने खाद्य प्रसंस्कर्ण उद्योग के तंत्र को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, और हम भविष्य में इसके निरंतर विकास और सहयोग के लिए तत्पर हैं। यें बातें एक्सपों के समापन के दौरान आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंघल ने आईआईए भवन, विभूति खंड, गोमती नगर, लखनऊ में कही

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में खाद्य उत्पादों, प्रसंस्करण प्रौद्योगिकियों, पैकेजिंग समाधानों और विभिन्न प्रकार के उत्पाद प्रदर्शित किये गए और तीन दिनों में एक्सपो में न केवल यूपी से बल्कि अन्य राज्यों से भी बिज़नेस विजिटर आए।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि एक्सपो के तीसरे और अंतिम दिन, कपिल देव अग्रवाल, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उत्तर प्रदेश मुख्य अतिथि थे और सतीश शर्मा राज्य मंत्री, उत्तर प्रदेश एक्सपो में गसेट ऑफ ऑनर थे। अपने संबोधन में कपिल देव अग्रवाल ने शानदार प्रदर्शन के लिए आईआईए और पूरी टीम के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकार उद्योग की मांग के आधार पर कुशल कार्यबल का एक पूल बनाने की दिशा में काम कर रही है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंघल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश गोयल, महासचिव आलोक अग्रवाल ,कोषाध्यक्ष अवधेश अगरवाल और आईआईए के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग समिति के अध्यक्ष दीपक बजाज ने उन सभी प्रतिभागियों, प्रायोजक और मौजूद लोगों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने इंडिया फूड एक्सपो 2023 की सफलता में योगदान दिया।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Maharaja Agrasen Commerce Chamber Launched in Lucknow, Pushing Collective Growth and Entrepreneurship

‘One Rupee, One Brick’ Vision Seeks to Build Stronger Business Networks Pooja Srivastava | Anytime …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *