आई एस ओ पीआईएमएस (गोपनीयत सूचना प्रबंधन प्रणाली) प्रमाणन यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को मिला

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को (गोपनीयता सूचना प्रबंधन प्रणाली) प्रमाणन प्राप्त हुआ है, जिससे यूनियन बैंक ऑफ इंडिया यह मील का पत्थर हासिल करने वाला बीएफ़एसआई क्षेत्र का पहला संगठन बना। यह प्रमाणीकरण इस बात को दर्शाता है कि बैंक ने व्यक्तिगत पहचान योग्य जानकारी की सुरक्षा के लिए अपेक्षित नियंत्रण और उपाय किए हैं। यह हमारे ग्राहकों को उनके व्यक्तिगत डेटा पर अधिक नियंत्रण के साथ सशक्त बनाता है और वैश्विक स्तर पर डेटा सुरक्षा कानूनों और विनियमों का अनुपालन सुनिश्चित करता है।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया अंतरराष्ट्रीय मानकों के साथ उद्योग की अग्रणी प्रथाओं को लागू करने, अपनी सूचना प्रणालियों को प्रबंधित करने में हमेशा सबसे अग्रसर है, जो ग्राहकों के विश्वास को मजबूत करने और हमारे ग्राहकों और हितधारकों के डेटा की गोपनीयता और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अत्यधिक सुरक्षित प्रणाली बनाने के बैंक के प्रयास को प्रदर्शित करता है।

आई एस ओ 27701एक अंतरराष्ट्रीय मानक है जो गोपनीयता सूचना प्रबंधन प्रणाली की स्थापना, कार्यान्वयन, रखरखाव और निरंतर सुधार के लिए एक रूपरेखा प्रदान करता है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की प्रणालियाँ, प्रक्रियाएं और आईटी सुविधाएं आई सीओ और पीसीआई एण्ड डीएसएस अंतर्राष्ट्रीय प्रमाणन निकायों द्वारा भी प्रमाणित हैं जो अपने ग्राहकों को सुरक्षित, संरक्षित और लचीला बैंकिंग अनुभव प्रदान करते हैं।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Convenience Expands, Accountability Faces the Test

RBI Pushes Account Aggregator Interoperability; Financial Information Security Becomes a Critical Concern Pooja Srivastava Anytime …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *