डा शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में प्रेरण प्रोग्राम का आयोजन

 

डा शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में अभियांत्रिकी और प्रौद्योगिकी संस्थान द्वारा प्रवेश प्राप्त नए विद्यार्थियों के लिए अभिविन्यास और प्रेरण प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अभियांत्रिकी और प्रौद्योगिकी संस्थान के निदेशक प्रो चंद्र कुमार दीक्षित जी, मुख्य अतिथि के भूमिका में डा सुमित वर्मा, निदेशक, उद्यमिता विकास संस्थान लखनऊ, तथा अध्यक्ष की भूमिका में प्रो वी के सिंह, अधिष्ठाता, कला संकाय और संस्थान के सभी शिक्षक मौजूद रहे।
प्रो दीक्षित ने अध्यक्ष जी और मुख्य अतिथि का स्वागत गुलदस्ता भेंट करके किया। इसके बाद संस्थान के शिक्षक डा वर्मा और गौर जी ने संस्थान की तरफ से निदेशक प्रो दीक्षित जी को गुलदस्ता दे कर आभार व्यक्त किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि जी, अध्यक्ष जी और निदेशक आईईटी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए, उनके नए सफर के लिए शुभकामना दी और इंजीनियरिंग करने और उसके महत्वों, उद्देश्यों से अवगत कराया। तत्पश्चात, अध्यक्ष जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें इंजीनियरिंग करते समय होने वाले विभिन्न क्षेत्रों में होने वाले शोध की चर्चा किया। तत्पश्चात, प्रो दीक्षित ने मुख्य अतिथि जी और अध्यक्ष जी को धन्यवाद ज्ञापन सौंपते हुए, बच्चों के लिए 24’7 उपस्थित रहने के वादे के साथ उन्हे हर तरह से पढ़ाई और प्रोगात्मक कार्यशाला उपलब्ध कराने की पूरी सहयोग और सहायता का आश्वासन दिया। यह अभिविंयास और प्ररेणा प्रोग्राम दस दिनों तक चलेगा जहां बच्चों को इंजीनियरिंग के विभिन्न विभागों के बारे में जानकारी दी जाएगी, विश्विद्यालय प्रांगण का भ्रमण, और विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिता का आयोजन होगा। निदेशक आईईटी प्रो दीक्षित ने कार्यक्रम के सफल आयोजन करने के लिए अभियांत्रिकी और प्रौद्योगिकी संस्थान के शिक्षकों को बधाई दी।

 

 

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

From Information to Opportunity, From Opportunity to Enterprise

DICCI UP and SIDBI organise entrepreneurship awareness campaign in Hardoi; focus on schemes, finance and …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *