लोकबन्धु राजनारायण संयुक्त चिकित्सालय में स्वास्थ्य गुणवत्ता आश्वासन हेतु राष्ट्रीय असेसर टीम का निरीक्षण

 

 

लखनऊ। लोकबन्धु राजनारायण संयुक्त चिकित्सालय में स्वास्थ्य गुणवत्ता आश्वासन (NQAS) एवं मुस्कान (MusQan) राष्ट्रीय प्रमाणन के तहत भारत सरकार द्वारा गठित राष्ट्रीय असेसर टीम ने तीन दिवसीय निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल के 16 प्रमुख विभागों का गहन मूल्यांकन किया गया।

निरीक्षण के पहले दिन इमरजेंसी, SNCU, पीडियाट्रिक वार्ड, लेबर रूम और गायनी ओटी का विशेष रूप से मूल्यांकन किया गया, क्योंकि ये संवेदनशील विभाग माने जाते हैं। तीनों दिन सभी विभागों का विस्तार से निरीक्षण किया गया।

 

मुस्कान कार्यक्रम:

भारत सरकार द्वारा प्रारंभ मुस्कान कार्यक्रम का उद्देश्य 12 वर्ष तक के बच्चों को सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं में बेहतर देखभाल प्रदान करना है। इस कार्यक्रम के तहत नवजात एवं बाल मृत्यु दर में कमी लाने और रोकथाम योग्य बाल रोगों को कम करने पर विशेष ध्यान दिया जाता है।

 

अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी ने पूरे निरीक्षण के दौरान विभागों का मार्गदर्शन किया, इस दौरान अस्पताल के समस्त चिकित्सक व कर्मचारी उपस्थित रहे

 

असेसर टीम, जिसमें हिसार (हरियाणा), नई दिल्ली और भोपाल (मध्य प्रदेश) से आए विशेषज्ञ शामिल थे, ने अस्पताल में लागू की गई गुणवत्ता आश्वासन प्रक्रियाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि अस्पताल द्वारा किए गए व्यापक प्रयास सराहनीय हैं और इससे गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा मिलेगा अंत में डॉ राजेश कुमार कार्यवाहक निदेशक ने सभी को धन्यवाद दिया

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

From Information to Opportunity, From Opportunity to Enterprise

DICCI UP and SIDBI organise entrepreneurship awareness campaign in Hardoi; focus on schemes, finance and …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *