यूपी राही एवं मार्गदर्शी ऐप का इंटीग्रेशन मास्टर ऐप में जल्द ही – परिवहन मंत्री

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम द्वारा मार्गदर्शी एप शीघ्र ही लॉन्च किया जाएगा। इसके माध्यम से यात्री अपने निकटतम बस स्टॉप की जानकारी ले सकते हैं या किसी भी दो बस स्टॉप के बीच में चलने वाली बसों की लाइव जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
यह जानकारी उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि इस ऐप से बसों का लोकेशन उनकी स्पीड, कितने बजे वह किस स्थान से पास हुई है, यह सारी जानकारी मिल सकती है। इसमें डिजिटल पैनिक बटन भी लगा हुआ है, जिसका इंटीग्रेशन डायल 112 से किया जा चुका है।
परिवहन मंत्री ने बताया कि इस ऐप के द्वारा यात्री विभाग को फीडबैक भी दे सकते हैं या अपने शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि यात्री किसी भी बस की लाइव ट्रैकिंग कर सकते हैं। विभाग ने इसके पूर्व 4 मार्च, 2023 को यूपी राही ऐप का लोकार्पण माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा किया गया था। इसके एक लाख डाउनलोड किए जा चुके हैं। इस ऐप के माध्यम से यात्री टिकट बुकिंग की सुविधा का उपयोग कर सकते थे।
परिवहन मंत्री ने बताया कि एक अन्य मास्टर ऐप भी शीघ्र शुरू किया जायेगा, जिसमे यूपी राही एवं मार्गदर्शी ऐप का इंटीग्रेशन शीघ्र किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इसके द्वारा दोनों ऐप की सभी सुविधाएं एक ही ऐप के माध्यम से उपलब्ध कराई जा सकेंगी। मार्गदर्शी ऐप के अंतर्गत स्पेशल सर्विसेज की सुविधा भी है, जिसमें विशेष आयोजन जैसे कुंभ मेला इत्यादि में चलने वाली बसों के बारे में यात्रियों को जानकारी मिल सकती है।

 

 

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Foreign Currency Assets Plunge By Billions; RBI’s Shield Weakens Under Global Pressure

Forex Reserves Bleed: Massive Depletion Hits India’s Sovereign Treasure By Pooja Shrivastava, Any Time News …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *