कोरियन के पॉप कलाकारों ने एस आर ग्रुप के मैदान में किया भव्य कार्यक्रम

बक्शी का तालाब स्थित एस आर ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन में आज कोरियन के-पॉप संगीतकार द्वारा ओरा एवम फ्राइडे के साथ भव्य म्यूज़िक कॉन्सर्ट आयोजित किया गया। अयोध्या की राजकुमारी सूरी रत्ना ने 2000 वर्ष पूर्व दक्षिण कोरिया जाकर किम सु रो से विवाह कर लिया था और एक नया राजवंश स्थापित किया था । भारत एवं दक्षिण कोरिया के बीच में 50 वर्ष राजनीतिक संबंध स्थापित होने पर वर्षगांठ के रूप में मनाया जा रहा है जिसकी उपलक्ष्य में दक्षिण कोरिया एवं भारतीय संगीतकार सब दोनों सभ्यताओं के बीच में सांस्कृतिक आदान-प्रदान हेतु देश में एवं उत्तर प्रदेश में पर्यटन विकास विभाग के सहयोग के साथ इस संगीत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है
जो शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक लोगों को अपनी धुनों पर थिरकन से मजबूर करता रहा।
यह कॉन्सर्ट उत्तर प्रदेश टूरिज्म मंत्रालय एवं एस आर ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन, लखनऊ के सहयोग से कराया गया। जिसमें कई कोरियन संगीतकारों ने प्रतिभाग किया और अपनी भाषा में कई तरह के पॉप ,लोक संगीत को गाया,जिससे समस्त जनता मंत्र मुक्त होकर उनकी धुनों पर मुक्त हो गई, इस अवसर पर लगभग 10000 की संख्या में लोग आए और एस आर ग्रुप के संस्थान के चेयरमैन पवन सिंह चौहान ने सभी लोगों का पूरे खुले मन से स्वागत किया और कोरियन कलाकार को भी बहुत सारी बधाइयां एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

From Information to Opportunity, From Opportunity to Enterprise

DICCI UP and SIDBI organise entrepreneurship awareness campaign in Hardoi; focus on schemes, finance and …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *