एलडीए देगा बजट होटल के लिए 30 साल की लीज

चटोरी गली में मिलेंगे लखनऊ के लजीज व्यंजन

– लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने अधिकारियों के साथ बैठक करके प्रस्ताव का खाका किया तैयार, जल्द जारी होगी आर0एफ0पी0

लखनऊ विकास प्राधिकरण गोमती नगर स्थित बजट होटल को पी0पी0पी0 मॉडल पर 30 साल की लीज पर देगा। साथ ही समतामूलक चौराहे से प्रतीक स्थल के मध्य स्थित चटोरी गली लखनऊ के लजीज व्यंजनों से गुलजार होगी। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने सोमवार को अधिकारियों व कंसलटेंट के साथ बैठक करके इन प्रस्तावों का खाका तैयार किया। जल्द ही प्राधिकरण इन प्रोजेक्ट्स की आर0एफ0पी0 निकालेगा।

उपाध्यक्ष डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि गोमती नगर में अयोध्या रोड पर स्थित बजट होटल में कुल 186 कमरे हैं। इसके अलावा यहां 350 वर्गमीटर क्षेत्रफल में फूड कोर्ट, टेरेस गार्डेन/ओपर एयर रेस्टोरेंट, दो कॉन्फ्रेंस हॉल, ऑफिस स्पेस, मल्टी यूटिलिटी किचन के साथ-साथ लगभग 150 वाहनों का पार्किंग एरिया है।
प्राधिकरण द्वारा इसे रेवेन्यू शेयरिंग मोड पर 30 वर्षों की लीज पर दिया जाएगा। इसी तर्ज पर वी0आई0पी रोड स्थित मान्यवर काशीराम जनसुविधा परिसर के रेस्टोरेंट एंड कैफेटेरिया को भी लीज पर दिया जाएगा।
इससे पर्यटकों को भी बेहतर सुविधा मिलेगी और स्मारक समिति की आय भी होगी। उपाध्यक्ष ने बताया कि समतामूलक चौराहे से प्रतीक स्थल के मध्य स्थित चटोरी गली (आशा ज्योति लेन) पर बनी 10 दुकानों व मान्यवर काशीराम जी स्मारक स्थल की कैन्टीन को भी लीज पर देने का प्रस्ताव बनाया गया है। इसके अंतर्गत चटोरी गली में लखनऊ के सुप्रसिद्ध व्यंजन परोसे जाएंगे, जिसका शहर वासियों के साथ ही शहर में घूमने आने वाले पर्यटक भी लुत्फ उठा सकेंगे।

इसके अलावा ईको गार्डेन, 1090 चौराहे पर स्थित गोमती विहार पार्क व डॉ0 भीमराम अम्बेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल में लोगों की सुविधा के लिए अस्थायी क्यिॉस्क बनाकर रिफ्रेशमेंट प्वाइंट्स विकसित किये जाएंगे, जहां लोगों को पीने का साफ पानी व चाय-कॉफी आदि रिफ्रेशमेंट मिल सकेगा। उपाध्यक्ष ने बताया कि यह समस्त कार्य रेवेन्यू शेयरिंग मोड पर कराये जाएंगे, जिसके लिए इसी सप्ताह आर0एफ0पी0 निकाली जाएगी। बैठक में मुख्य अभियंता ए0के0 सिंह, वित्त नियंत्रक दीपक सिंह व अधिशासी अभियंता अजीत कुमार समेत पी0एम0सी0, स्मारक समिति व कंसलटेंसी फर्म के अधिकारी, सदस्य व प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

From Information to Opportunity, From Opportunity to Enterprise

DICCI UP and SIDBI organise entrepreneurship awareness campaign in Hardoi; focus on schemes, finance and …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *