यूनियन बैंक की कार्य प्रणाली पर लखनऊ जिलाधिकारी ने उठाए सवाल

यूनियन बैंक की कार्य प्रणाली पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के जिला अधिकारी ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान से संबंधित ऋण पत्रावलियों को समय से निस्तारण कराये जाने के उद्देश्य से हीलाहवाली पर शाखा प्रबंधक समेत आला अधिकारियों के पेंच कसें।    जिलाधिकारी ने विकास नगर स्थित यूनियन बैंक की शाखा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि योजनान्तर्गत 15 ऋण आवेदन प्राप्त हुए, जिसमे 06 आवेदन पत्रों का निस्तारण किया गया है, जबकि 8 सन्दर्भ लंबित है। इस स्थिति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिया कि लंबित सन्दर्भाें का यथा शीघ्र निस्तारण किये जाये। निरीक्षण के दौरन यह पाया गया कि 2 ऋण पत्रावलियां बिना किसी कारण के बैंक द्वारा निरस्त कर दिया गया, जिसके सम्बन्ध में मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि बैंक के क्रेडिट ऑफिसर के विरूद्ध कार्यवाही हेतु यूनियन बैंक के उप महाप्रबन्धक को प्रस्ताव भेजा जाये।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बैंक अधिकारियों को निर्देश दिये कि ऋण आवेदन पत्रों को अनावश्यक रूप से निरस्त न किये जाये, यदि किसी प्रकार की समस्या हो तो संबंधित विभाग से समन्वय कर समस्या का समय से समाधान कर ऋण पत्रावलियों को समय से निस्तारण किया जाये। जिलाधिकारी, श्री विशाख जी0 ने बैंको को निर्देश दिये है कि रोजगारपरक शासकीय योजनाओं विशेषकर मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान से संबंधित ऋण आवेदन पत्रों को समय से स्वीकृति प्रदान कर युवाओं को ऋण उपलब्ध करायें ताकि युवा अपना रोजगार समय से शुरू कर सकें। मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि ग्रामीण क्षेत्र मे जिन बैंको मे मुख्यमंत्री युवा योजना के पत्रावलियां सर्वाधिक लंबित है, उसका निरीक्षण कर ऋण पत्रावलियों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाये।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार जैन, जी0एम0 डी0आई0सी0 मनोज कुमार चौरसिया, लीड प्रबन्धक मनीष पाठक, यूनियन बैंक के क्षेत्रीय प्रबन्धक, मार्कण्डेय यादव, सहित अन्य सम्बन्धी अधिकारी मौजूद थे।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

From Information to Opportunity, From Opportunity to Enterprise

DICCI UP and SIDBI organise entrepreneurship awareness campaign in Hardoi; focus on schemes, finance and …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *