ऑटिज़्म दिवस के अवसर पर लखनऊ वासियों को किया जागरूक

 

लखनऊ, 2 अप्रैल 2025 – लुलु मॉल लखनऊ ने फंटूरा और जीनियसलेन के सहयोग से ऑटिज़्म दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस आयोजन का उद्देश्य ऑटिज़्म के प्रति जागरूकता बढ़ाना और बच्चों एवं उनके परिवारों के लिए एक बेहतर वातावरण तैयार करना था। कार्यक्रम में न केवल जनसामान्य को शिक्षित करने पर ध्यान केंद्रित किया गया, बल्कि ऑटिज़्म से प्रभावित बच्चों की विशिष्ट प्रतिभाओं और क्षमताओं को भी सम्मानित किया गया।

ऑटिज़्म दिवस के इस अवसर पर जीनियसलेन के चिकित्सा विशेषज्ञों ने ऑटिज़्म से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं, जिसमें प्रारंभिक पहचान, सहयोगात्मक रणनीतियाँ और समाज में स्वीकृति जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल थे। तत्पश्चात ऑटिज़्म से प्रभावित बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसने मॉल में मौजूद हर ग्राहक का मन मोह लिया। जीनियसलेन की टीम ने “मेरे बच्चे की दुनिया” नामक एक प्रभावशाली नाटक का मंचन किया, जिसमें ऑटिज़्म से प्रभावित बच्चों के अनुभवों और उनकी जिंदगी में आने वाली चुनौतियों को दर्शाया गया।

 

बच्चों ने फंटूरा टाइगर मास्कॉट के साथ मज़ेदार फोटो सेशन करने के साथ साथ खूब सारी मस्ती की जिसने माहौल को शानदार बना दिया बच्चों के चेहरे पर जो मुस्कान थी फ़ंटूरा घूमने के बाद वह देखते ही बनती थी ।

अंत में प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ ने माता-पिता को नि:शुल्क परामर्श प्रदान किया, जिससे उन्हें ऑटिज़्म से जुड़े सवालों के जवाब और विशेषज्ञ मार्गदर्शन मिला।

 

लुलु मॉल के जनरल मैनेजर समीर वर्मा ने इस खास मौके पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आयोजन शिक्षा, मनोरंजन और सहयोग का एक सुंदर समागम था, जिसने समाज में समावेशन और जागरूकता को बढ़ावा दिया। लुलु मॉल लखनऊ अपने सहयोगियों के साथ मिलकर ऑटिज़्म से प्रभावित बच्चों के लिए एक अधिक संवेदनशील और स्वीकार्य समाज बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

From Information to Opportunity, From Opportunity to Enterprise

DICCI UP and SIDBI organise entrepreneurship awareness campaign in Hardoi; focus on schemes, finance and …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *