लखनऊ बनेगा खेल प्रतिभाओं का नया केंद्र, वरिष्ठ बीजेपी नेता नीरज सिंह ने किया WWB आयोजन का स्वागत*

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पहली बार आयोजित होने जा रहे अंतरराष्ट्रीय फ्रीस्टाइल रेसलिंग शो “रणभूमि 1.0 – क्लैश ऑफ बाहुबलीज़ (WWB)” का आयोजन 24 जनवरी 2026 से होने जा रहा है। इस अवसर पर बीजेपी नेता श्री नीरज सिंह ने आज अपने लखनऊ आवास पर आयोजन के संस्थापकों से भेंट की और उत्तर प्रदेश में इस भव्य आयोजन के आगमन पर हार्दिक स्वागत किया।

 

मुलाकात के दौरान *एसोचैम उत्तर प्रदेश के सह-अध्यक्ष हसन याकूब तथा WWB के संस्थापक राज सिंह उपस्थित रहे।* नीरज सिंह ने आयोजन टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार की ओर से हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आज देश की सबसे तेजी से विकसित होती अर्थव्यवस्था के रूप में उभर रहा है। औद्योगिक विकास के साथ-साथ खेल संस्कृति को नई दिशा और ऊर्जा मिल रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस प्रकार के अंतरराष्ट्रीय आयोजन से न केवल भारतीय रेसलर्स को अंतरराष्ट्रीय मंच मिलेगा, बल्कि उत्तर प्रदेश, विशेषकर लखनऊ खेल प्रतिभाओं का नया केंद्र बनकर देश और दुनिया में अपनी पहचान बनाएगा।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

From Information to Opportunity, From Opportunity to Enterprise

DICCI UP and SIDBI organise entrepreneurship awareness campaign in Hardoi; focus on schemes, finance and …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *