लुलु मॉल में चल रही “लुलु ऑन सेल” में दर्शकों का मिल रहा बंपर रिस्पॉन्स 

आखिरी दिन में मिलेंगे खरीदारी के लिए अतिरिक्त घंटे

 

 

लखनऊ: नवाबों के शहर लखनऊ के सबसे बड़े शॉपिंग स्थल लुलु मॉल में चल रही लुलु ऑन सेल को ग्राहकों का बंपर रिस्पॉन्स मिल रहा है। 250 से अधिक ब्रांड्स पर मिल रही फ्लैट 50 प्रतिशत की छूट का ग्राहकों ने भरपूर फायदा उठाया है। यह सेल 9 जनवरी से शुरू हुई थी जबकि 12 जनवरी को इसका अंतिम दिन है।

 

सेल के आखिरी दो दिनों में यानी 11 जनवरी दिन शनिवार एवं 12 जनवरी दिन रविवार को ग्राहकों को खरीदारी के लिए एक्सटेंडेड शॉपिंग आवर (शॉपिंग के कुछ अतिरिक्त घंटे) भी दिए जा रहे हैं। इस सेल में ग्राहकों ने अपने पसंदीदा ब्रांड और सामानों को जमकर खरीदारी की।

 

लुलु मॉल में नेशनल एवं इंटरनेशनल ब्रांड्स जैसे लुलु हाइपरमार्केट, लुलु फैशन, लुलु कनेक्ट, अवतांरा, लिवाइस, बीएचपीसी एवं वेस्टसाइड जैसे तमाम ब्रांड्स पर 50 प्रतिशत तक की छूट मिल रही है।

 

लुलु मॉल के जनरल मैनेजर समीर वर्मा ने बताया की जिस तरह इस बार ग्राहकों ने इस सेल का लाभ उठाया है उससे हमें उम्मीद है अंतिम दिन इस सेल में ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ेगी। हम अपनी इस सेल को लेकर काफी आशान्वित थे। और काफी उत्साहित भी थे। हमे पूरी उम्मीद थी इस सेल के शुरू होते ही इसे लखनऊवासियों का भरपूर प्यार मिलेगा जोकि हमे देखने को मिल रहा है।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

From Information to Opportunity, From Opportunity to Enterprise

DICCI UP and SIDBI organise entrepreneurship awareness campaign in Hardoi; focus on schemes, finance and …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *