मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन ने महिला दिवस पर महिला स्वास्थ्य और कल्याण मेले का किया आयोजन

महिला दिवस के अवसर पर आयोजित महिला स्वास्थ्य और कल्याण मेले में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। इस मेले का आयोजन मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन के द्वारा किया गया था, जिसका उद्देश्य महिलाओं के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना था।

 मेले में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, योग और ध्यान सत्र, और प्रजनन स्वास्थ्य, पोषण, और मानसिक कल्याण पर शैक्षिक स्टॉल शामिल थे।

इस मेले का उद्देश्य महिलाओं को आत्म-देखभाल के सुझावों, स्वास्थ्य के महत्व, पोषण और स्वास्थ्य के तथ्यों पर ज्ञान और जागरूकता प्राप्त करने में मदद करना था। मैजिक बस के ट्रेनिंग कम मॉनिटरिंग ऑफिसर परवेज अहमद ने कहा, “हमें उम्मीद है कि यह मेला हमारे समुदाय में महिलाओं के स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने में मदद करेगा।”

इस मेले के लिए मैजिक बस का विभिन्न संगठनों और व्यक्तियों के साथ सहयोग किया था।

मेले में भाग लेने वाली महिलाओं ने इसकी सराहना की और कहा कि इससे उन्हें अपने स्वास्थ्य और कल्याण के बारे में जागरूकता प्राप्त करने में मदद मिली। इस मौके पर

ब्लॉकब प्रमुख चिनहट ऊषा सेन, टीएमओ परवेज अहमद, वाईएम वीरेंद्र कुमार,वाईएम अमित, मनीष डॉक्टर्स राहुल, काउंसलर रवि, प्रधान प्रतिनिधि गोविंद,आंगनवाड़ी कार्यकर्ति ज्ञान वती, और अन्य सैकड़ों ग्राम निवासियों ने भाग लिया।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

From Information to Opportunity, From Opportunity to Enterprise

DICCI UP and SIDBI organise entrepreneurship awareness campaign in Hardoi; focus on schemes, finance and …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *