महाकुंभ बनेगा अध्यात्म, उद्यम और मजबूत विदेशी रिश्तों का संगम”

 

Assocham की मैनेजिंग कमेटी एवं एनुअल जनरल मीटिंग आज 24 दिसंबर 2024 को रायबरेली में आयोजित की गई । इस अवसर पर एसोचैम के अध्यक्ष इंजीनियर डी पी सिंह ने बताया कि इस वर्ष जो महाकुंभ प्रयागराज में आयोजित है उसमें एसोचैम द्वारा वृहद आयोजन संगम में 31 जनवरी और 1 फरवरी को किया जा रहा है । इस अवसर को अध्यात्म, उद्यम और मजबूत विदेशी रिश्तों के रूप में प्रस्तुत करने के लिए एसोचैम क्रियाशील है । कुंभ में 100 से अधिक देशों के अध्यात्म रिसर्च स्कॉलर के साथ उनके उच्चायुक्त, राजदूत एवं ट्रेड कमिश्नर भी आमंत्रित हैं । इस अवसर पर सरकार की आद्योगिक एवं व्यापार नीतियों के साथ अब तक की उपलब्धियों तथा किस प्रकार उत्तर प्रदेश में व्यापार की सहूलियत के लिए अनेक मजबूत कदम उठाए जा रहे हैं कि वृहद जानकारी दी जाएगी । इन सभी विदेशी मेहमानों के लगभग पूरे एक माह प्रवास की योजना है जिससे उपरोक्त तीनों उद्देश्यों की पूर्ति होगी । सरकार द्वारा सेक्टर 8 में चैंबर को स्थान आबंटित किया गया है ।

इस अवसर पर मैनेजमेंट कमेटी एवं जनरल बॉडी की बैठक में चैंबर की अब तक की उपलब्धियों की जानकारी दी गई साथ हो चैंबर का बजट सर्वसम्मति से पास हुआ, नवीन पदाधिकारियों एवं सदस्यों के चुनाव पर सहमति प्रदान की गई, संगठन के विस्तार पर सहमति हुई, नाम संशोधन पर भी सहमति हुई । यह सभी प्रस्ताव सर्व सम्मति से पास हुआ ।

Assocham द्वारा अब तक किए गए कार्यों हेतु सभी उपस्थित सदस्यों ने हार्दिक बधाई दी ।

अब तक की मुख्य उपलब्धियों में क्लार्क्स लखनऊ के आयोजित इन्वेस्टर्स saummit में 40 देशों के राजदूत, उच्चायुक्त एवं ट्रेड कमिश्नर उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्रीमान बृजेश पाठक, अनेक मंत्री, बड़े उद्यमी आदि की उपस्थिति में कई महत्वर्ण निर्णय लिए गए ।

इसके अतिरिक्त कई देशों जैसे नेपाल, फ्रांस, ऑस्ट्रिया आदि के साथ औद्योगिक विकास के अवसर बनाए गए तथा पर्यटन, संस्कृति आदि के क्षेत्र में महत्वपूर्ण विकास हुए ।

इस अवसर पर श्री मुकेश सिंह जो वरिष्ठ उपाध्यक्ष , सरकारी मामलों के रूप में नियुक्त किया गया । उन्होंने कुंभ सहित संगठन के सभी कार्यों में भरपूर सहयोग का आश्वासन दिया, अध्यक्ष महिला विंग श्रीमती किरण सिंह ने भी संबोधन कर महत्वपूर्ण जानकारी दी तथा संगठन में महिला सदस्यों को जोड़ने और उनकी सक्रियता का पूर्ण आश्वासन दिया ।

हज के लिए सदस्यों को सुविधा प्रदान करने के लिए चैंबर द्वारा दुबई के साथ समझौता किया जा रहा है ।

इस अवसर पर चैंबर के साथ वरिष्ठ समाजसेवी तथा लायंस के अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक सी ए सौरभ कांत एवं वरिष्ठ अधिवक्ता, समाजसेवी एवं लायन अंतरराष्ट्रीय के पूर्व मंडलाध्यक्ष लायन सतीश श्रीवास्तव के जुड़ने पर सभी उपस्थित सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया और यह विश्वाश व्यक्त किया कि इनके जुड़ने से चैंबर के कार्यों में और तेजी आएगी ।

चैंबर की ओर से श्री राजेश गुप्ता, प्रभारी social impact, shri abhitosh asthana प्रभारी digital agri committee, अभिनव सिंह, डॉ प्रियंका सिंह, श्री दिलीप यादव, श्री आलोक शरण,  O P दुबे, ऋतु चावला, श्री शाहनवाज उस्मानी एवं श्री विनोद सिंह ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया ।

महासचिव श्री डी के निश्रा ने सभा का कुशल संचालन किया और अध्यक्ष समेत सभी सदस्यों और पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया ।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Maharaja Agrasen Commerce Chamber Launched in Lucknow, Pushing Collective Growth and Entrepreneurship

‘One Rupee, One Brick’ Vision Seeks to Build Stronger Business Networks Pooja Srivastava | Anytime …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *