इंसानियत की ख़िदमत में एक और अहम कदम, गरीबों को बांटे कंबल

इंसानियत की ख़िदमत में एक और अहम कदम, गरीबों को बांटे कंब
लखनऊ।
दरगाह हज़रत ख़्वाजा मुहम्मद नबी रज़ा शाह अलमारूफ़ दादा मियाँ (मॉल एवेन्यू, लखनऊ) में बढ़ती सर्दी को मद्देनज़र रखते हुए कम्बल तक़सीम (वितरण) प्रोग्राम का एहतिमाम किया गया। इस मौके पर समाजसेवी मो. इमरान खान ने सैकड़ों ज़रूरतमंद में कम्बल तक़सीम किए। लोगों ने इस नेक काम के लिए आयोजकों को दुआएं दी। इस दौरान इमरान खान ने बताया कि बढ़ती सर्दी को देखते हुए कंबल वितरण का आयोजन किया गया। इस तरह के आयोजन आगे भी किए जाएंगे। गरीबों की मदद के लिए जल्द ही सदर में एक भव्य कंबल वितरण का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों लोगों को कंबल बांटे जाएंगे। उन्होंने कहा कि शाह नबी रज़ा ट्रस्ट हमेशा से इंसानियत और ख़िदमत-ए-ख़ल्क़ के लिए कम कर रहा है। ट्रस्ट की जानिब से कई मर्तबा ऐसे प्रोग्राम कराए जाते हैं, जिनमें फ्री मेडिकल कैंप, सर्दियों में गर्म कपड़ों और कम्बलों की तक़सीम, गर्मियों में शरबत की सबील लगाना, बच्चों के लिए एजुकेशन किट की तक़सीम, मुश्किल हालात में राहत सामग्री का वितरण शामिल हैं। शाह नबी रज़ा ट्रस्ट अपनी इस जद्दोजहद को सालों से जारी रखे हुए है, उसकी इस मुहिम में हम सभी को और सफल बनाना होगा।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

From Information to Opportunity, From Opportunity to Enterprise

DICCI UP and SIDBI organise entrepreneurship awareness campaign in Hardoi; focus on schemes, finance and …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *