सामाजिक रिश्तों और प्यार का मीठा सा एहसास कराती है मनिहार

 

भागदौड़ भरी जिंदगी में मनोरंजन का उपयुक्त साधन होगी हिन्दी फिल्म मनिहार

 

लखनऊ: फिल्म शूटिंग और कलाकरों के लिए लखनऊ अब बॉलीवुड के पसंदीदा शहरों में से एक बन गया है, वर्तमान दिनों में कोई न कोई सितारा अपनी फिल्म की शूटिंग, प्रमोशन के लिए लखनऊ की तरफ अपना रुख कर रहा है, इसी क्रम में अगला नाम है फिल्म मनिहार का।

 

जय श्री मूवी प्रोडक्शन और एमएस स्टूडियोज़ के बैनर तले बनी यह फिल्म रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है।बॉलीवुड में अपनी अदाकारी का लोहा मनवा चुके पंकज बेरी जैसे संजीदा कलाकारों से सजी इस फिल्म में मुख्य किरदार अदा करेंगे बदरुल इस्लाम, रोशनी रस्तोगी और सन्नी ठाकुर। आज लखनऊ में पत्रकारों को संबोधित करते हुए फिल्म के कलाकारों ने बताया कि यह फिल्म और इसके सभी किरदारों का का एक मात्र मकसद दर्शकों का मनोरंजन करना है। यह एक लाइट हार्टटेड कॉमेडी फिल्म है जो परिस्थियों से उपजे मनोरंजन को परोस कर दर्शकों को हँसाने का काम करती है।

 

इस फिल्म के लेखक और निर्देशक संजीव कुमार राजपूत हैं|

 

जबकि इसको प्रोड्यूस मयंक शेखर और नम्रता सिंह कर रहीं हैं। फिल्म की खास बात यह है की यह फिल्म सिचुएशनल कॉमेडी के साथ पारिवारिक रिश्तों को साथ लेकर चलती है।

 

लेखक और निर्देशक संजीव कुमार राजपूत ने बताया कि यह फिल्म दर्शकों को अपने आस-पास के लोगों से जुड़ती हुई महसूस होगी| उन्होंने यह भी बताया कि इस फिल्म में बदरुल इस्लाम, रोशनी रस्तोगी, पंकज बैरी और सन्नी ठाकुर, एहसान कुरैशी के साथ अन्य कलाकार भी एक महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देंगे।

 

फ़िल्म के प्रोडूसर मयंक शेखर ने बताया कि यह फिल्म सिचुएशनल कॉमेडी के साथ ही साथ रतौंधी जैसे रोग पर भी जागरूक करती है | उन्होंने बताया कि इस फिल्म से पहले वो अभिनेता राजकुमार राव के साथ श्रीकांत नाम की फिल्म पर काम कर चुके हैं| इस फिल्म में उन्होंने अभिनेता राजकुमार राव को काफ़ी व्यापक स्तर पर ट्रेनिंग दी थी |

 

इस अवसर पर नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड से डॉ बिमल कुमार डेनगला ने रतौंधी रोग की जागरूकता को ले कर कुछ महत्वपूर्ण जानकारी साझा करी| कार्यक्रम में नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड की तरफ़ से चश्मों का भी वितरण किया गया|

 

इस फ़िल्म को अंजू लता,अलका वर्मा और मनीष ओझा ने सह निर्माता के तौर पर प्रोड्यूस किया है।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Independence Day Celebrated with Fervour at Omaxe Hazratganj

  Lucknow. Independence Day was celebrated with great enthusiasm at the commercial complex of Omaxe …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *