महिला सशक्तिकरण का ‘माॅन्ट्रा इलेक्ट्रिक चौक’ और ‘वीमेन इन चार्ज’ कार्यक्रम की हुई शुरुआत* 

 

माॅन्ट्रा इलेक्ट्रिक चौक का उ‌द्घाटन

 

पूजा श्रीवास्तव

 

लखनऊ के टीले वाली मस्जिद चौराहा,किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के पास ‘माँन्ट्रा इलेक्ट्रिक चौक’ का अनावरण किया।

इस अनोखे सिविक लैंडमार्क की खास बात है कंपनी के इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर से प्रेरित सुपर ऑटो थीम पर आधारित बस शेल्टर, जो न सिर्फ एक आधुनिक यात्री प्रतीक्षालय है, बल्कि लखनऊ में पर्यावरण अनुकूल परिवहन को लेकर बढ़ती जागरुकता का प्रतीक भी है जिसका उद्घाटन उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री के प्रतिनिधि ने किया।

 

इस अवसर पर माॅन्ट्रा इलेक्ट्रिक के एलएमएम के सीईओ रॉय कुरियन ने कहा, “माॅन्ट्रा इलेक्ट्रिक में हम मोबिलिटी को सिर्फ एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने का साधन नहीं,बल्कि इसे अवसर,पहुंच और सम्मान से जोड़कर देखते हैं। माॅन्ट्रा इलेक्ट्रिक चौक ऐसा ही एक छोटा लेकिन अहम प्रयास है, जो इन मूल्यों को दर्शाने वाले सार्वजनिक स्थानों की ओर एक कदम है। ‘वूमेन इन चार्ज’ जैसी पहल और लखनऊ के ऑटो चालकों के साथ हमारा मिलकर किया गया काम, इस बदलाव को ज्यादा समावेशी बनाने की दिशा में है, ऐसा बदलाव जो उन लोगों की जिंदगी से जुड़ा हो,जो हमारे शहरों को वास्तव में चलाते हैं।”

 

उद्घाटन कार्यक्रम के साथ ही अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में दो खास सामुदायिक पहलों की शुरुआत भी की गई, जो समावेशी और सहभागिता आधारित शहरी परिवहन के प्रति माॅन्ट्रा इलेक्ट्रिक की प्रतिबद्धता को और मज़बूती देती हैं।

 

 

 

इस पहल का मकसद वंचित तबके की महिलाओं को इलेक्ट्रिक ऑटो चलाने के लिए प्रशिक्षित और सक्षम बनाना है। 30-40 दिन के इस प्रशिक्षण में थ्योरी क्लास, प्रैक्टिकल ड्राइविंग, ईवी रखरखाव की जानकारी और ड्राइविंग लाइसेंस के लिए सहयोग शामिल है। इसकी शुरुआत कानपुर से होगी और आगे उत्तर प्रदेश के अन्य शहरों में भी इसे शुरू किया जाएगा।

 

 

लखनऊ में सुपर ऑटो की बिक्री और सेवा के लिए दो एक्सक्लूसिव शोरूम मौजूद हैं-एक ट्रांसपोर्ट नगर (ऐक्सिस मोटर्स) में और दूसरा गांधी नगर (सन मोटर्स) में, ताकि व्यक्तिगत ड्राइवरों और फ्लीट ऑपरेटरों को आसान बिक्री, सेवा और भरोसेमंद सहयोग मिल सके।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

From Information to Opportunity, From Opportunity to Enterprise

DICCI UP and SIDBI organise entrepreneurship awareness campaign in Hardoi; focus on schemes, finance and …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *