. मेरठ थाना नौचंदी पुलिस ने अन्तर्राजीय गैंग किया पर्दाफाश

शहजाद सिकंद

मेरठ । एनसीआर क्षेत्र में वाहन चोरी करने वाले अन्तर्राजीय गैंग का पर्दाफाश, थाना नौचन्दी पुलिस द्वारा 03 अभियुक्त शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, कब्जे/निशादेही पर चोरी की 07 मोटर साइकिल/स्कूटी व वाहनो के लॉक तोडने का औजार बरामद
अवगत कराना है कि दिनाँक 02.08.2023 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सिविल लाईन के निकट पर्यवेक्षण में अपराधियों की धरपकड व संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चौकिंग हेतु चलाये गये अभियान में थाना नौचंदी पुलिस द्वारा दौराने चौकिंग 03 शातिर वाहन चोर/अभियुक्तगण को चोरी की दो मोटर साइकिलों सहित गाँधी आश्रम गढ रोड के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण की निशादेही पर चोरी की अन्य 05 मोटर साइकिल/स्कूटी बरामद की गयी। दौराने पूछताछ पकडे गये अभियुक्तों ने बताया कि वह वाहनों के लॉक तोडकर जनपद मेरठ व आसपास के जनपदों से वाहन चोरी कर उनको बेचते है। बरामद वाहनों के सम्बन्ध मे संबंधित थानों पर वाहन चोरी के अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्तगण एक शातिर किस्म के अभ्यस्त अपराधी है जो जनपद मेरठ व आसपास के जनपदों से वाहन चोरी कर बेचते है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता-
1. सोनू पुत्र यशपाल निवासी कालियागढी जागृति विहार पैठ वाली गली थाना मेडिकल मेरठ।
2. गौरव पुत्र राकेश निवासी आनन्द हास्पिटल केले वाले गौदाम के पास थाना मेडिकल मेरठ।
3. देवा पुत्र सुनील निवासी जागृति विहार सै0-08 हिना रोड थाना मेडिकल मेरठ।
बरामदगी

गिरफ्तार करने वाली टीम-
1.उ0नि0 श्री भुवनेश कुमार थाना नौचन्दी जनपद मेरठ

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Geared For Growth: Groundbreaking ‘Yellow Plate App’ Launched Amid Industry Stalwarts

Transport Minister Dayashankar Singh Ignites ‘Pravas 5 Curtain Raiser’ In Lucknow By Pooja Shrivastava, Any …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *