$1 ट्रिलियन इकोनॉमी और फैक्ट्री इकोनॉमी का रोडमैप

 

 

डीआईसीसीआई उत्तर प्रदेश स्टेट काउंसिल बैठक – $1 ट्रिलियन इकोनॉमी और फैक्ट्री इकोनॉमी का रोडमैप

 

लखनऊ, 17 फरवरी 2025 (सोमवार): डीआईसीसीआई उत्तर प्रदेश स्टेट काउंसिल की पूर्ण दिवस बैठक लखनऊ में संपन्न हुई। इस बैठक में 75 जिला समन्वयक (डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर), 18 मंडलीय प्रमुख (कमिश्नरी वर्टिकल हेड्स) और स्टेट काउंसिल के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश को $1 ट्रिलियन इकोनॉमी की दिशा में अग्रसर करना और भारत के $5 ट्रिलियन इकोनॉमी विजन के साथ राज्य की रणनीति को जोड़ना था। ये जानकारी कुमार शशांक पूर्व अध्यक्ष, डीआईसीसीआई उत्तर प्रदेश ने जारी एक बयान में दी।

उन्होंने बताया कि बैठक का एक प्रमुख विषय “उद्योगों और वंचित वर्गों में उद्यमिता को बढ़ावा देने की रणनीति पर चर्चा हुई।

 

इस बैठक के दौरान, डीआईसीसीआई उत्तर प्रदेश स्टेट काउंसिल ने नए नेतृत्व का मनोनयन एवं नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी की:

• मनीष वर्मा जी को डीआईसीसीआई उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया।

• निम्नलिखित उपाध्यक्षों (वाइस प्रेसिडेंट्स) की नियुक्ति उनके संबंधित जोन के लिए की गई:

• एफ.सी. मोगा जी – उपाध्यक्ष, पश्चिमांचल जोन

• कमल किशोर गौतम जी – उपाध्यक्ष, बुंदेलखंड जोन

• अनिल कुमार आनंद जी – उपाध्यक्ष, मध्यांचल जोन

• आर.के. भारती जी – उपाध्यक्ष, पूर्वांचल जोन

 

हम नवनियुक्त अध्यक्ष और उपाध्यक्षों को हार्दिक बधाई देते हैं और आशा करते हैं कि उनका नेतृत्व राज्य में औद्योगिक विकास, उद्यमिता और आर्थिक सशक्तिकरण को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Maharaja Agrasen Commerce Chamber Launched in Lucknow, Pushing Collective Growth and Entrepreneurship

‘One Rupee, One Brick’ Vision Seeks to Build Stronger Business Networks Pooja Srivastava | Anytime …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *