सर्व धर्म पूजा के साथ एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर 2026 का शुभारंभ

इस कार्यक्रम में 898 महिला कैडेट सहित कुल 2406 कैडेट शामिल हुए

एनीटाइम न्यूज नेटवर्क  राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) गणतंत्र दिवस शिविर (आरडीसी) 2026 का शुभारंभ 30 दिसंबर, 2025 को दिल्ली कैंट स्थित कारियाप्पा परेड ग्राउंड में “सर्व धर्म पूजा” के साथ हुआ। एक माह तक चलने वाले इस शिविर में कई अंतर-निदेशालय प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जिनमें सर्वश्रेष्ठ कैडेट प्रतियोगिता, लघु शस्त्र फायरिंग, कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड के दौरान मार्चिंग दस्‍ते और फ्लैग एरिया डिजाइनिंग शामिल हैं। इस वर्ष के गणतंत्र दिवस शिविर में 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों से 898 महिला कैडेट सहित कुल 2406 कैडेट भाग ले रहे हैं। युवा विनिमय कार्यक्रम (वाईईपी) के तहत 25 विदेशी मित्र देशों (एफएफसी) के कैडेट और अधिकारी भी इस समारोह में भाग लेंगे। एनसीसी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल वीरेंद्र वत्स ने कैडेट का स्वागत किया और उन्हें गणतंत्र दिवस शिविर के लिए चुने जाने पर बधाई दी। उन्होंने कैडेट से आग्रह किया कि वे ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ की सच्ची भावना से प्रेरित होकर धर्म, भाषा और जाति के भेदभाव को दूर करते हुए चरित्र, सत्यनिष्ठा, निस्वार्थ सेवा, भाईचारा और टीम वर्क जैसे सर्वोच्च गुणों का प्रदर्शन करें। गणतंत्र दिवस शिविर ‘एकता और अनुशासन’ के अपने आदर्श वाक्य को कायम रखते हुए, देश भर से एनसीसी कैडेट को प्रशिक्षण और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के अवसर प्रदान करता है, इससे उनमें देशभक्ति, अनुशासन और नेतृत्व की भावना सुदृढ़ होती है।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Sunil Srivastava Enters Graduate Constituency Race

Independent Candidate Puts Seven-District Outreach and Graduate Issues at the Centre of Campaign Pooja Srivastava …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *