महाराणा प्रताप जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया नव-निर्मित छत्र का लोकार्पण, अनेक गणमान्यों की उपस्थिति में समारोह सम्पन्न

 

लखनऊ, 9 मई 2025:

आज दिनांक 9 मई 2025 को हुसैनगंज, लखनऊ स्थित महाराणा प्रताप चौक पर राष्ट्र गौरव वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती समारोह अत्यंत धूमधाम से मनाई गई। यह आयोजन श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा, अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद, उत्तर प्रदेश करणी सेना, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, भारत रक्षा मंच तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय योगी आदित्यनाथ जी ने प्रातः 10:00 बजे महाराणा प्रताप चौक स्थल के नवीनीकरण एवं नवीन छत्र निर्माण का लोकार्पण अपने कर-कमलों द्वारा किया। उन्होंने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और राष्ट्र के प्रति उनके बलिदान और स्वाभिमान की भावना को स्मरण किया।

 

मुख्यमंत्री के साथ इस गरिमामयी अवसर पर परिवहन मंत्री आदरणीय दयाशंकर सिंह, विधायक राकेश प्रताप सिंह, पवन सिंह चौहान, श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री उदय भानु सिंह एडवोकेट, राष्ट्रीय महासचिव (विधि प्रकोष्ठ) अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद, और भारत रक्षा मंच के राष्ट्रीय मंत्री विधि प्रकोष्ठ सहित अनेक सम्मानित गणमान्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख हस्तियों में शामिल रहे:

 

सिद्धपीठ मनकामेश्वर महादेव मंदिर की महंत दिव्या गिरि जी महाराज

 

श्री सूर्यकांत केलकर, राष्ट्रीय संयोजक, भारत रक्षा मंच

 

श्री यशपाल सिंह, पूर्व पुलिस महानिदेशक

 

श्री एक सिंह (IAS), पूर्व जिलाधिकारी, हरदोई

 

श्री रमेश सिंह, राष्ट्रीय महासचिव

 

श्री आनंद कुमार, अवध प्रांत उपाध्यक्ष, विधि प्रकोष्ठ, भारत रक्षा मंच

 

श्री उमाशंकर सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा

 

श्रीमती मीना सिंह, अध्यक्ष, महिला मोर्चा, लखनऊ महानगर

 

श्री रणवीर प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष, लखनऊ दक्षिण, श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा

 

श्री प्रदीप सिंह ‘बब्बू’, प्रदेश अध्यक्ष, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा

 

श्री दुर्गेश सिंह ‘दीपू’, प्रदेश अध्यक्ष, करणी सेना उत्तर प्रदेश

 

श्री संदीप सिंह, सचिव, करणी सेना, लखनऊ महानगर

इसके अतिरिक्त पत्रकार जगत से भी कई वरिष्ठजनों ने वीर महाराणा प्रताप को माल्यार्पण किया, जिनमें प्रमुख रूप से पत्रकार कृष्ण कुमार सिंह (संपादक, जनहित जागरण), संदीप सिंह (संपादक, आतंकवाद के खिलाफ), रेखा वर्मा (कार्यकारी संपादक), और अशोक सिंह (संपादक, मासिक पत्रिका “आतंकवाद के खिलाफ”) शामिल रहे।

पुलिस व्यवस्था और पत्रकारों की नाराज़गी

 

कार्यक्रम स्थल पर लखनऊ महानगर पुलिस द्वारा भारी सुरक्षा व्यवस्था तैनात की गई थी। हालाँकि, कई आम नागरिक एवं मान्यता प्राप्त पत्रकार जो मुख्यमंत्री से रूबरू होना चाहते थे, उन्हें पुलिस द्वारा आयोजन स्थल तक जाने से रोका गया, जिससे कई लोग नाराज़ और आक्रोशित दिखे। पत्रकारों के साथ हुए दुराचार और अनुचित व्यवहार की आलोचना भी की गई।

राजकीय अवकाश न होने पर संगठन नाराज़

 

इस अवसर पर उपस्थित संगठनों ने महाराणा प्रताप जयंती पर राजकीय अवकाश घोषित न किए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। वक्ताओं ने सवाल उठाया कि—

 

“सरकार किस मानक पर अवकाश घोषित करती है? क्या राष्ट्र गौरव महाराणा प्रताप को यह सम्मान नहीं मिलेगा?”

 

समापन

 

यह जानकारी श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री उदय भानु सिंह एडवोकेट द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई। कार्यक्रम में महाराणा प्रताप की राष्ट्रभक्ति, शौर्य, एवं स्वाभिमान की भावना को युवाओं तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

From Information to Opportunity, From Opportunity to Enterprise

DICCI UP and SIDBI organise entrepreneurship awareness campaign in Hardoi; focus on schemes, finance and …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *