बैंक ऑफ बदौड़ा के 118वें स्थापना दिवस के अवसर पर राम सागर मिश्र संयुक्त चिकित्सालय, बीकेटी में एक वाटर कूलर प्लांट दिया

 

बीकेटी/लखनऊ। बैंक ऑफ बदौड़ा के 118वें स्थापना दिवस के अवसर पर बैंक की शिवाजी मार्ग शाखा द्वारा मंगलवार को राम सागर मिश्र संयुक्त चिकित्सालय, बीकेटी में एक वाटर कूलर प्लांट स्थापित कराया गया। इससे आरएसएम हॉस्पिटल आने वाले लगभग एक हजार मरीजों, तीमारदारों और अस्पताल कर्मचारियों को शुद्ध शीतल जल उपलब्ध होने लगा है।

आरएसएम हॉस्पिटल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ वीके शर्मा एवं वरिष्ठ समाजसेवी नागेन्द्र बहादुर सिंह चौहान ने वाटर कूलर प्लांट का श्रीगणेश किया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ शर्मा ने औषधि वितरण केन्द्र के समीप वाटर कूलर प्लांट लगने पर प्रसन्नता जताते हुए बैंक ऑफ बड़ौदा को धन्यवाद ज्ञापित किया। वहीं, समाजसेवी श्री चौहान ने बैंक ऑफ बड़ौदा को 118वें स्थापना दिवस की बधाई दी। उन्होंने बैंक द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना भी की।

इस अवसर बैंक ऑफ बड़ौदा के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक सत्येंद्र सिंह चौहान ने अस्पताल के चिकित्साधिकारियों को पौधे भेंट किए। उन्होंने बैंक के सुनहरे इतिहास और उपलब्धियों का जिक्र किया। सीनियर मैनेजर ने वर्तमान समय में बैंक द्वारा दी जा रही विभिन्न सेवाओं एवं उत्पादों, बैंक ऑफ बदौड़ा सैलरी पैकेज के अंतर्गत विभिन्न लाभों, पर्सनल लोन, होम लोन, कार लोन, सोलर लोन आदि के बारे में गहन जानकारी दी।

इस मौके पर आरएसएम हॉस्पिटल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ सुमित कुमार महराज, चिकित्साधिकारी डॉ गिरीश पाण्डेय, बैंक ग्राहक सेवा सहायक सोमेश भारती, सभासद मनोज रावत, समाजसेवी भूपेन्द्र सिंह चौहान, संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री इतेंद्र सिंह चौहान सहित आरएसएम हॉस्पिटल के कई चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मी व तीमारदार उपस्थित थे।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

From Information to Opportunity, From Opportunity to Enterprise

DICCI UP and SIDBI organise entrepreneurship awareness campaign in Hardoi; focus on schemes, finance and …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *