देव दीपावली पर 2,51,000 दीपको से होगा देवों का स्वागत साथ में सम्पन्न होगी , पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने किया पोस्टर विमोचन।*

 

 

रामायण कालीन प्राचीन श्री मनकामेश्वर मंदिर की श्री महन्त देव्यागिरि जी विगत 15 वर्षों से निरन्तर गोमती स्वच्छता एवं जल संरक्षण अभियान के अन्तर्गत आदि गंगा गोमती की आरती एवं देव दीपावली (कार्तिक पूर्णिमा) के अवसर पर ढाई लाख दीपक प्रज्जवलित कर देवा का स्वागत एवं आदि गंगा माँ गोमती की महाआरती पर जनसामान्य को गोमती को स्वच्छ रखने के लिये उत्प्रेरित कर रही हैं।

इसी अभियान के अंतर्गत आज पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह ने किया पोस्टर विमोचन, आयोजन समिति के राजीव श्रीवास्तव व प्रवक्ता अमित श्रीवास्तव द्वारा आवास पर आयोजन का पोस्टर विमोचन किया

 

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह ने बताया इसके अन्तर्गत इस वर्ष भी मंदिर के तत्वावधान में “नमोस्तुते माँ गोमती’ द्वारा लखनऊवासियों की जीवनदायनी आदि माँ गोमती की परम्परागत महाआरती एवं कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर देव-दीवावली महोत्सव के सम्बन्ध में आयोजन समिति द्वारा प्रस्तुत त्रिदिवसीय कार्यक्रम अपरान्ह 01 बजे से 04 बजे तक एवं शिक्षण संस्थानो के छात्र-छात्राओं की विभिन्न क्षेक्षणिक प्रतियोगिता सम्पन्न होगी एवं 04 नवम्बर को विद्यालय की छात्राओं एवं महिलाओं द्वारा रंगोली एवं बेदियों की सज्जा प्रतियोगिता 01 बजे से 05 बजे तक सम्पन्न होगी तत्पश्चात् श्रद्धालुओं एवं आयोजन से जुड़े श्रद्धालू दीपको को सजाएंगें।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ बबीता सिंह चौहान इस महोत्सव में आमंत्रित किया गया है ताकि जनसामान्य को गोमती स्वच्छता अभियान का संदेश मिले एवं वे उत्प्रेरित हो इसके साथ श्री महन्त देव्यागिरि जी ने आयोजन के सहयोगियों एवं सहभागिता कर रहे सभी संस्थाओं का स्वागत करते हुए कहा कि उनका सहयोग सनातन धर्म के प्रति एक अभूतपूर्व सहयोग है।

राजीव श्रीवास्तव, अजय तिवारी, अमित कुमार श्रीवास्तव व समस्त सदस्य मौजूद रहे

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

From Information to Opportunity, From Opportunity to Enterprise

DICCI UP and SIDBI organise entrepreneurship awareness campaign in Hardoi; focus on schemes, finance and …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *