स्टाफ पेंशनर्स मीट *”आशीर्वचन”* का आयोजन

कार्यालय, कानपुर द्वारा रागेन्द्र स्वरूप सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स में स्टाफ पेंशनर्स मीट *”आशीर्वचन”* का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उप महाप्रबंधक (व्य. एवं परि.) *श्री राजीव रावत जी* द्वारा की गई। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त मुख्य महाप्रबंधक श्री अशोक गर्ग, एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री दिनेश चंद्र, एसबीआईपीए के उपाध्यक्ष श्री वी.के. अवस्थी, महासचिव श्री अतुल स्वरूप को श्री राजीव रावत जी द्वारा सम्मानित किया गया। क्षेत्रीय प्रबंधक श्री के.एच. गुप्ता, एसबीआईपीए कानपुर जोन के अध्यक्ष श्री अतुल अग्रवाल और एसबीआईपीए कानपुर जोन के सचिव श्री सुरेश कपूर भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे। माननीय उप महाप्रबंधक ने इस बात पर जोर दिया कि सभी पेंशनर स्टेट बैंक परिवार का अभिन्न अंग हैं एवं सभी के सहयोग की आवश्यकता है। साथ ही मॉड्यूल स्तर पर एक शिकायत निवारण तंत्र के लिए भी विचार किया गया। बैठक में पेंशनभोगियों ने अपनी समस्याएं साझा कीं जिनका संबंधित अधिकारियों ने समाधान किया।

इस अवसर पर कई वरिष्ठ अधिकारी गण व मुख्य प्रबंधक  जया अवस्थी भी मौजूद रहीं।

 

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Maharaja Agrasen Commerce Chamber Launched in Lucknow, Pushing Collective Growth and Entrepreneurship

‘One Rupee, One Brick’ Vision Seeks to Build Stronger Business Networks Pooja Srivastava | Anytime …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *