बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं के अंतर्गत पीसीपीएनडीटी कार्यशाला का आयोजन*

 

जिला प्रोबेशन अधिकारी, कलेक्ट्रेट,लखनऊ के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित फ्लैगशिप योजना बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत नेशनल पीजी कॉलेज लखनऊ में प्राचार्य प्रोफेसर देवेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पीसीपीएनडीटी कार्यशाला का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में हुआ जिसमें चिकित्सा विभाग के माध्यम से छात्र-छात्राओं को पीसीपीएनडीटी अधिनियम (1994) के प्रावधानों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उप मुख्य चिकित्साधिकारी के डी मिश्रा (नोडल पीसी एण्ड पीएनडीटी) द्वारा गर्भधारण पूर्व और प्रसव पूर्व (भ्रूण) लिंग परीक्षण कानूनन दण्डनीय अपराध है के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी।

उक्त के अतिरिक्त महिला कल्याण विभाग द्वारा उपस्थित HEW के कार्मिकों द्वारा, महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाएं तथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, पति की मृत्यु उपरान्त निराश्रित महिला पेंशन, मुखबिर योजना आदि का प्रचार-प्रसार किया गया साथ ही महिला कल्याण विभाग द्वारा अंकित बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ डायरी पेन एवं कप उपस्थित सदस्यों को प्रदान किया गया। श्री अरविंद सिंह कार्मिक के द्वारा घरेलू हिंसा हेल्पलाइन नंबर 181, वूमेन हेल्पलाइन नंबर 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन1098 तथा पुलिस हेल्पलाइन नंबर 100/112 आदि के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में जिला समन्वयक चिकित्सा विभाग शादाब जी ने भी सहभागिता की । समस्त कार्यक्रम का आयोजन श्रीमती वर्तिका शुक्ला कार्मिक जिला प्रोबेशन कार्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ अर्चना सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ जिसमें समस्त छात्राओं ने बहुत ही उत्साह पूर्वक सहभागिता की और विषय संबंधित प्रश्न भी पूछे l

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

From Information to Opportunity, From Opportunity to Enterprise

DICCI UP and SIDBI organise entrepreneurship awareness campaign in Hardoi; focus on schemes, finance and …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *