टाटा कामर्शियल वाहनों को पीएनबी के फाइनैंस के पहिए

नैशनल बैंक ने कामर्शियल वाहनों की को-सोर्सिंग के लिए टाटा मोटर्स फाइनेंस साल्यूशन लिमिटेड के साथ समझौता ज्ञापन

पवन सिंह

अपनी सहभागिता को मजबूत करने के एक रणनीतिक कदम के तौर पर पंजाब नैशनल बैंक, सार्वजनिक क्षेत्र में देश के अग्रणी बैंक, ने कामर्शियल वाहनों की को-सोर्सिंग के लिए टाटा मोटर्स फाइनेंस साल्यूशन लिमिटेड के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इस को-सोर्सिंग समझौते से फ्लीट मालिकों, कामर्शियल वाहन संचालकों को सहज व बाधारहित समाधान मिलेगा, साथ ही यह सभी भौगोलिक क्षेत्रों में बैंक के एमएसएमई व्यवसाय को मजबूत करेगा।

समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान पीएनबी एमडी एवं सीईओ अतुल कुमार गोयल और टाटा मोटर्स फाइनैंस एमडी सम्राट गुप्ता के बीच पीएनबी ईडीएम परमसिवम, पीएनबी सीजीएम सुनील कुमार चुघ, पीएनबी जीएम ललित तनेजा और टीएमएफएसएल सीओओ श्री आनंद बंग की उपस्थिति में हुआ।

दशकों पुराने जमीनी नेटवर्क और बाजार में अपनी विस्तृत उपस्थिति के साथ पीएनबी और टाटा मोटर्स फाइनैंस दोनों कामर्शियल वाहनों व लाजिस्टिक सेक्टर को परिवर्तित करने व विविध जरुरतों को पूरा करने के लिए विशिष्ट स्थान रखते हैं।

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Ola Financial Services Fined

RBI Tightens KYC Compliance Net Customer Risk Categorisation Failure Triggers Regulatory Action Inspection Covered Operations …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *