श्रावणी तीजोत्सव में महिलाओं एवं बच्चों बिखेरी संतरंगी छटा

श्रावणी तीजोत्सव में महिलाओं एवं बच्चों बिखेरी संतरंगी छट♦

लखनऊ। श्री अग्रवाल सभा की ओर से श्रावणी तीजोत्सव का आयोजन गुरुवार को मोतीनगर लखनऊ स्थित महाराजा अग्रसेन विद्यालय के सेठ रामजस हॉल में हर्षोल्लास के साथ से मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि महापौर सुषमा खर्कवाल, विशिष्ट अतिथि लक्षिका गुप की ऊषा अग्रवाल, बोरा ग्रुप की डायेक्टर बिंदु बोरा एवं श्री अग्रवाल सभा के अध्यक्ष डॉ. जगदीश चन्द्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र अग्रवाल, महामंत्री अनुपम मित्तल ने महाराजा अग्रसेन जी की चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्जवलन से हुआ। विध्न विनाशक भगवान गणेश जी चरणों में अर्पित गणेश वंदना के उपरांत बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर मनोरम दृश्य सृजित किया। इसी क्रम में महिलाओं ने सावन पर आधारित लोक गीतों जैसे कजरी, मेघारे व अन्य गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के अगले सोपान में तीज सुंदरी प्रतियोगिता के अंर्तगत सावन की हरियाली से परिपूर्ण हरे रंग के वस्त्रों एवं सोलह श्रृगार से सजी धजी महिलाओं ने रेम्प पर केटवॉक कर अपना जलवा बिखेरा। कार्यक्रम संयोजिका सीमा अग्रवाल ने बताया कि इस बार अंताक्षरी प्रतियोगिता, तीज स्टाल, ड्रांस विद प्राप, तबोला, 360 डिग्री सेल्फी पांइट, चटोरी गली एवं मस्ती भरे खेल मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। इस मौके पर तीज सुंदरी प्रतियोगिता की विजयी महिलाओं को मुख्य अतिथियों ने पुरस्कृत किया।

इस अवसर पर अनीता कंछल, विनीता अग्रवाल, सोनिका अग्रवाल, प्रतिभा हवेलिया, अंजु अग्रवाल, सुप्रिया अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, सांची बंसल एवं श्री अग्रवाल सभा की महिला मंडली के सदस्यगण उपस्थित रही।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

From Information to Opportunity, From Opportunity to Enterprise

DICCI UP and SIDBI organise entrepreneurship awareness campaign in Hardoi; focus on schemes, finance and …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *