पीएनबी ने दृष्टिबाधित ग्राहकों के लिए पेश किया ब्रेल डेबिट कार्ड अन्त दृष्टि

 उन्नत डेबिट कार्ड की डिजाइन दृष्टिबाधित ग्राहकों को आसान उपयोग की सुविधा उपलब्ध कराता है
देश के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, पंजाब नैशनल बैंक ने दृष्टिबाधित ग्राहकों के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किया गया एक नया डेबिट कार्ड, पीएनबी अन्तरू दृष्टि ब्रेल डेबिट कार्ड लॉन्च किया है। यह संपर्क रहित एनसीएमसी (नैशनल कॉमन मोबाइल्टी कार्ड) डेबिट कार्ड रुपे नेटवर्क पर उपलब्ध है। पीएनबी अंतः दृष्टि ब्रेल डेबिट कार्ड की शुरुआत समावेशिता और वित्तीय सुलभता के प्रति बैंक की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।इस पहल का उद्देश्य दृष्टि बाधित लोगों के लिए वित्तीय स्वतंत्रता और सुविधा को बढ़ाना है, जिससे उन्हें अपने वित्त का प्रबंधन अधिक आसानी और आत्मविश्वास के साथ करने में सशक्त बनाया जा सके।
नए रूप से डिज़ाइन किए गए इस डेबिट कार्ड की विशेषताओं में शामिल हैं
उभरे हुए ब्रेल डॉट्स (पीएनबी ब्रेल में)  इस डेबिट कार्ड पर ब्रांड नाम ष्पीएनबीष् को प्रमुखता से उभारा गया है, जिससे दृष्टिबाधित ग्राहकों के लिए पीएनबी और अन्य बैंकों के कार्डों में अंतर करना आसान हो जाता है। इसके अतिरिक्त, डेबिट कार्ड के साथ आने वाला स्वागत पत्र भी ब्रेल डॉट्स में होगा।
गोलाकार कटआउट इस डेबिट कार्ड में चिप के उल्टी दिशा में एक गोल कटआउट है। यह कार्डधारक को एटीएम / पीओएस में कार्ड डालते समय कार्ड की दिशा के बारे में जानने में मदद करता है। चमकीला स्पॉट यूवी लेमिनेशन प्रभाव इस डेबिट कार्ड में बैंक के लोगो पर उभरे हुए बनावट के साथ चमकीला स्पॉट यूवी लेमिनेशन प्रभाव और संपर्क रहित प्रतीक पर सिल्क स्क्रीन वाला रफ स्पॉट यूवी है। यह दृष्टिबाधित ग्राहकों को बैंक का लोगो आसानी से खोजने और कार्ड के संपर्क रहित प्रतीक को पढ़ने में मदद मिलती है, जिससे उनके लिए डेबिट कार्ड का उपयोग करना आसान हो जाता है।
यह डेबिट कार्ड अपने विपरीत रंगों के कारण आसानी से पहचाना जा सकता है जिससे दृष्टिबाधित ग्राहकों के लिए कार्ड विवरण पढ़ना आसान हो जाता है।
पीएनबी में बचत या चालू खाताधारक दृष्टिबाधित व्यक्ति किसी भी निकटतम पीएनबी शाखा से यह डेबिट कार्ड को प्राप्त करने के पात्र हैं।
एटीएम सीमा (नकद आहरण) प्रति दिन 25000 रूपये।
पीओएस/ईकॉम सीमा (संयुक्त) प्रति दिन 60000 रूपयेहै।
संपर्क रहित आहरणों एनएफसी सक्षम पीओएस टर्मिनलों पर बिना पिन के 5000/- रुपये तक के व्यक्तिगत लेनदेन की अनुमति है, जिसकी कुल दैनिक सीमा 5000/- रुपये है।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Independence Day Celebrated with Fervour at Omaxe Hazratganj

  Lucknow. Independence Day was celebrated with great enthusiasm at the commercial complex of Omaxe …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *