श्रवणबाधित व अन्य के बीच संवाद हेतु मशीन लर्निंग तकनीक पर आधारित शोध हेतु यू0पी0 सी0एस0टी0 से मिला अनुदान

डॉ0 शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय, लखनऊ के विज्ञान संकाय के कम्प्यूटर विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष/समन्वयक डॉ0 देवेश कटियार को मुख्य अनुवेषणकर्ता के रूप में काउंसिल ऑफ सांइस एण्ड टेक्नोलाजी, उ0प्र0 }द्वारा आधारित एक शोध प्रोजेक्ट अनुमोदित किया गया है। उक्त प्रोजेक्ट में सह अनुवेषणकर्ता के रूप में डॉ0 दिनेश कुमार सिंह, उप निदेशक, अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, डॉ0 शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय, लखनऊ एवं डॉ0 नरेन्द्र कुमार, सह आचार्य, कम्प्यूटर विज्ञान विभाग, डॉ0 भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ शामिल है।
उक्त प्रोजेक्ट के आधार पर मशीन लर्निंग का उपयोग करते हुए श्रवणबाधित बच्चों व अन्य को सांकेतिक भाषा के अतिरिक्त एक अन्य विकल्प उपलब्ध कराया जायेगा। जिसमें एप के माध्यम से श्रवणबाधित व अन्य के बीच बातचीत को सुगम बनाया जायेगा। विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति आचार्य संजय सिंह, कुलसचिव रोहित सिंह, संकायाध्यक्ष प्रो0 सी0के0 दीक्षित व संकाय के समस्त सदस्यों ने हर्ष वयक्त किया है।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Independence Day Celebrated with Fervour at Omaxe Hazratganj

  Lucknow. Independence Day was celebrated with great enthusiasm at the commercial complex of Omaxe …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *