डाक सेवा, जन सेवा विजन के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवाएं पहुंचा रहा डाक विभाग -पीएमजी कृष्ण कुमार यादव

 

पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने सूरत मंडल में डाक सेवाओं की प्रगति का लिया जायजा, लक्ष्यों की प्राप्ति पर दिया जोर

एनीटाइम न्यूज नेटवर्क। डाक विभाग देश के सामाजिक-आर्थिक विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका को सुदृढ़ करते हुए निरंतर आधुनिक तकनीकों, डिजिटल समाधानों एवं नवाचारों के माध्यम से अपनी सेवाओं का विस्तार कर रहा है। डाक सेवा, जन सेवा विजन के साथ विभाग ने पारंपरिक डाक प्रणाली से आगे बढ़कर वित्तीय समावेशन, लॉजिस्टिक्स, ई-कॉमर्स सहयोग तथा डिजिटल सेवाओं के क्षेत्र में एक भरोसेमंद संस्थान के रूप में अपनी पहचान स्थापित की है। यें बातें वित्तीय समावेशन एवं अन्य अभियानों पर उत्तर गुजरात परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने सूरत में कही।

उन्होंने स्वच्छ, कस्टमर फ्रेंडली, एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण का संदेश फैलाने के लिए नानपुरा प्रधान डाकघर में वृक्षारोपण भी किया।
इस अवसर पर प्रवर अधीक्षक डाकघर यश जैन, डिप्टी अधीक्षक संजय आर मिस्त्री, एस वी परमार, सीनियर पोस्टमास्टर सूरत प्रधान डाकघर आइ एन क्रिस्टी, पोस्टमास्टर नानपुरा प्रधान डाकघर सी आइ भट्ट, सहायक अधीक्षक एम एम राठोड सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

67-Fold Price Gap Raises a Bigger Question

UPFSDA Seeks NPPA Intervention Over Procurement Costs, MRP and Patient Billing Pooja Srivastava Anytime News …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *