खादी ग्रामोद्योग का कुम्हारी सश्सक्तिरण कार्यक्रम

ग्रामोद्योग विकास योजना के अन्तर्गत कुम्हारी सश्सक्तिरण कार्यक्रम

खादी और ग्रामोद्योग आयोग, सुक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार द्वारा ग्रामोद्योग विकास योजना के अंतर्गत ग्राम-बक्कास, जनपद-लखनऊ में कुम्हारी सश्सक्तिरण कार्यक्रम एक  दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आयोग द्वारा चलाई जा रही योजनाओ के बारे में जागरूक करना था।

कार्यक्रम में 110 से अधिक महिलाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में वीरेन्द्र गौड़, ग्राम विकास अधिकारी, सतीश गुप्ता, सहायक विकास अधिकारी, उ०प्र० खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, उषा गोस्वामी, अध्यक्ष, त्रिनेत्र फाउन्डेशन, प्रशांत मिश्र, सह निदेशक, (ग्रामो०), जे.सी. तालुकदार, सह निदेशक (ग्रामो०) एवं राम प्रकाश विश्वकर्मा, कार्यकारी (ग्रामो०), खादी और ग्रामोद्योग आयोग, लखनऊ भी उपस्थित रहे।

सर्वप्रथम प्रशांत मिश्र, सह निदेशक द्वारा कुम्हारी सशक्तिकरण कार्यक्रम के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही आयोग द्वारा संचालित ग्रामोद्योग विकास योजना के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। साथ ही योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए लाभार्थियों को बताया की इस योजना के माध्यम से जुड़कर अपना स्वरोजगार स्थापित करते हुए भारत सरकार से 80 से 100 प्रतिशत के अनुदान पर मशीनरी एवं टूल किट्स प्राप्त कर सकते हैं। श्री प्रशांत मिश्र, सह निदेशक ने यह भी बताया कि लाभार्थियों को आज की परिदृश्य के माहोल पर उन्नत प्रशिक्षण देकर उन्नत किस्म की विद्युत चालित चाक वितरित की जाती है जिससे की कारीगरों को कम श्रम में अधिक से अधिक आय प्राप्त होती है।

जेसी. तालुकदार, सह निदेशक, खादी और ग्रामोद्योग आयोग, सुक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा चलाई एमएसएमई मत्रांलय की महत्वकांक्षी योजना प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के संबंध में विस्तार रूप से जानकारी दी गई। साथ ही यह भी बताया गया कि अपना उद्योग स्थापित करके स्वयं के साथ-साथ 10 से 20 लोगों को भी रोजगार प्रदान कर सकते हैं, इसके लिए भारत सरकार के द्वारा कुल परियोजना लागत पर 15 से 35 प्रतिशत तक का अनुदान दिया जाता है।

वीरेन्द्र गौड़, ग्राम विकास अधिकारी सतीश गुप्ता, सहायक विकास अधिकारी, उ०प्र० खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, श्रीमती ऊषा गोस्वामी, अध्यक्ष, त्रिनेत्र फाउन्डेशन में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम की भुरी मुरी प्रशंसा की तथा उपस्थित लोगों को योजना का लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया। साथ ही इनके द्वारा अधिक से अधिक लाभार्थियों की पहचान कर खादी और ग्रामोद्योग आयोग की योजनाओं से जोड़ने के लिए और अधिक प्रयास करने का आश्वासन दिया गया।

अंत में राम प्रकाश विश्वकर्मा, कार्यकारी, राज्य कार्यालय, लखनऊ के द्वारा कार्यक्रम का संचालन तथा प्रतिभागियों से योजना का लाभ लेने हेतु अनुरोध किया गया।                                               अंत में सभी का धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

From Information to Opportunity, From Opportunity to Enterprise

DICCI UP and SIDBI organise entrepreneurship awareness campaign in Hardoi; focus on schemes, finance and …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *