उ०प्र० राज्य सेतु निगम लि० में कार्यरत  शैलेन्द्र सिंह, खलासी की जन्मतिथि में हेराफेरी के खिलाफ धरना प्रदर्शन

 

लखनऊ:

उ०प्र० राज्य सेतु निगम लि० में कार्यरत  शैलेन्द्र सिंह, खलासी की जन्मतिथि में हेराफेरी कर फरवरी, 2024 के स्थान पर दिनांक 30.11.2025 को सेवानिवृत्त किए जाने के प्रकरण को इम्प्लाईज यूनियन द्वारा सेतु निगम प्रबन्धन को विभिन्न पत्रों के माध्यम से साक्ष्यों सहित अवगत कराते हुए उक्त प्रकरण की जाँच कराये जाने तथा दोषियों को दण्डित किए जाने की निरन्तर मांग की जा रही है।

सेतु निगम प्रबन्धन द्वारा 24.01.2024 को उक्त प्रकरण में जॉच समिति गठित की गई, जिसमें 15 दिवसों में आख्या प्रस्तुत किए जाने के निर्देश दिए जाने के उपरान्त भी अनावश्यक रूप से उक्त प्रकरण की जाँच विगत 9 माह से (माह नवम्बर, 2025 में सेवानिवृत्त हो जाने के उपरान्त) प्रकरण के स्वतः समाप्त हो जाने तथा दोषियों को बचाये जाने के उद्देश्य से जानबूझ कर प्रकरण को लम्बित रखे जाने के विरोध में यूनियन की अन्तिम नोटिस दिनांक 30.09.2025 के अनुसार आज दिनांक 16.10.2025 को सेतु निगम मुख्यालय के गेट पर यूनियन के केन्द्रीय अध्यक्ष इशरत जाह द्वारा उक्त प्रकरण की निष्पक्ष जॉच पूर्ण किए जाने तथा दोषियों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की मांग पर शासन प्रशासन के ध्यानाकर्षण हेतु धरना कार्यकम प्रारम्भ किया गया है।

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

From Information to Opportunity, From Opportunity to Enterprise

DICCI UP and SIDBI organise entrepreneurship awareness campaign in Hardoi; focus on schemes, finance and …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *