जन शिक्षण संस्थान ने आयोजित किया प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम 

 

स्वतंत्रता दिवस हर घर तिरंगा महाअभियान के अंतर्गत कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय भारत सरकार के जन शिक्षण संस्थान गोमती नगर लखनऊ तथा दत्तोपंत ठेंगड़ी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वाधान में 12 से 14 अगस्त तक तीन दिवसीय प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम संस्थान के कार्यालय में आयोजित किया गया।

प्रशिक्षकों को वित्तीय साक्षरता, रोजगार योग्य कौशल, राजकीय कल्याणकारी योजनाओं, संप्रेषण कौशल, महिला नेतृत्व , योग, स्वयं सहायता समूहों का गठन, सी एम युवा उद्यमी विकास योजना , सिद्ध पोर्टल सहित अनेक विषयों की जानकारी प्रदान की गई।

बतौर मुख्य वक्ता उपस्थित रहे दत्तोपंत ठेंगड़ी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड के प्रभारी श्रेत्रीय निदेशक प्रमोद कुमार ने श्रम योगी मानधन योजना, ई श्रम कार्ड , राष्ट्रीय करियर स्कीम, उद्यम कार्ड सहित अन्य विभागीय श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

संस्थान के निदेशक अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम में संस्थान द्वारा संचालित विभिन्न केंद्रों के 25 प्रशिक्षकों ने प्रतिभाग किया तथा इस दौरान वक्ताओं ने अनेक विषयों से उनका ज्ञानवर्धन किया ताकि वे केंद्र के प्रशिक्षार्थियों को गुणवत्तापरक प्रशिक्षण प्रदानकर उन्हें रोजगार प्राप्त करने में सक्षम बना सकें। संस्थान का उद्देश्य युवाओं केवल प्रशिक्षण ही प्रदान करना नहीं बल्कि उन्हें रोजगार से भी जोड़ना है इसीलिए यह प्रशिक्षण उनके लिए बहुत कारगर सिद्ध होगा कि युवाओं को कौशल के साथ ही साथ अन्य विषयों की भी जानकारी होगी। कार्यक्रम में कॉरपोरेट स्किल ट्रेनर व मोटिवेटर प्रभात कुमार सिंह कौशल प्रशिक्षण में संप्रेषण कौशल उपयोगिता बताते हुए अनेक प्रेरणादाई संवादों से प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

व्यापार प्रबंधन विशेषज्ञ डॉ सुनित कुमार सोनकर ने वित्तीय साक्षरता, बैंकिंग सेवाओं, उद्यमिता विकास, ऋण योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की ।

इस अवसर पर सहज योग के स्वयंसेवी राजकीय सेवानिवृत चिकित्सक डॉ एस सी मित्तल , बृजेश कुमार श्रीवास्तव, भाषा विश्वविद्यालय हिन्दी विभाग की सह आचार्य डॉ आराधना अस्थाना ने योगा का प्रशिक्षण देते हुए एक स्वस्थ्य जीवन लाभ का संदेश दिया।

पुणे की हकदर्शक कंपनी के राज्य प्रमुख वरुण सिंह ने कंपनी की स्वयं सहायता समूहों को ऊर्जित करने व अन्य योजनाओं के बारे में बताया।

कार्यक्रम में स्वतंत्रता दिवस हर घर तिरंगा महाअभियान में महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करने का आवाहन भी किया गया।

कार्यक्रम का संचालन संस्थान के कार्यक्रम अधिकारी पन्नालाल तथा संयोजन सहायक कार्यक्रम अधिकारी नीतू यादव व संगणक संचालक कल्पना सिंह ने किया ।

 

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

From Information to Opportunity, From Opportunity to Enterprise

DICCI UP and SIDBI organise entrepreneurship awareness campaign in Hardoi; focus on schemes, finance and …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *