शीतलहर में राहत और सम्मान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का बुजुर्गों संग नववर्ष

कानपुर देहात में मानवता की मिसाल, उप मुख्यमंत्री की उपस्थिति में बुजुर्गों को मिला सहारा

कानपुर देहात की मैथा तहसील क्षेत्र अंतर्गत रामजानकी महाविद्यालय, बैरी असई परिसर में

एनीटाइम न्यूज नेटवर्क। हमारी सरकार का मूल मंत्र सेवा, सुरक्षा और संवेदनशीलता है और इसी भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं एवं सहायता को पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। यें बातें बुजुर्गों को कंबल वितरित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हुए उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कही। उन्होंने कहा कि नववर्ष 2026 के पावन अवसर पर जनपद कानपुर देहात में मानवता, सेवा और संवेदनशीलता का प्रेरणादायी उदाहरण देखने को मिला।
कार्यक्रम में मौजूद कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कहा कि शीतलहर के बीच इस प्रकार का आयोजन सरकार एवं जनप्रतिनिधियों की संवेदनशील सोच को दर्शाता है, जिसमें समाज के कमजोर, बुजुर्ग एवं जरूरतमंद वर्ग को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन सामाजिक समरसता को भी मजबूत करते हैं।
राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि क्षेत्र में पड़ रही भीषण ठंड को देखते हुए मैथा मंडल के प्रत्येक गांव से बुजुर्गों को आमंत्रित किया गया, ताकि उन्हें समय रहते राहत उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने बताया कि कंबल वितरण के साथ-साथ बुजुर्गों के सम्मान हेतु भोजन एवं बैठने की समुचित व्यवस्था की गई। पूर्व सांसद ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, समस्त अतिथियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, क्षेत्रीय सम्मानित नागरिकों एवं कार्यक्रम में शामिल सभी बुजुर्गों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में रेणुका सचान, अन्य जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी कपिल सिंह, पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) दुयंष्त कुमार मौर्य सहित संबंधित अन्य अधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Sunil Srivastava Enters Graduate Constituency Race

Independent Candidate Puts Seven-District Outreach and Graduate Issues at the Centre of Campaign Pooja Srivastava …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *