औषधीय पौधों के साथ‘‘रन फॉर आयुर्वेद’’का शुभारम्भ

अष्टम आयुर्वेद दिवस-202 के उपलक्ष्य में आयोजित आयुर्वेद जागरूकता अभियान के अन्तर्गत राजकीय तकमिलउत्तिब कालेज एवं चिकित्सालय, लखनऊ में ‘‘ आयुर्वेद मे ऋतुओं का महत्व’’ विषय पर निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे स्नातक छात्र/छात्राओं नें प्रतिभाग किया।


‘रन फॉर आयुर्वेद’’ का भी आयोजन राजकीय तकमीलउत्त्बि (यूनानी मेडिकल) कालेज एवं चिकित्सालय, लखनऊ में एक नये अंदाज में किया। जिसमें कालेज के स्नातक व स्नाकोत्तर छात्र/छात्राओंनें औषधीय पौधों के साथ ‘‘रन फॉर आयुर्वेद’’ में प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर आमजनमानस को औषधीय पौधों के गुणों के बारे में भी जागरुक किया गया।
दौड़ का शुभारम्भ स्थानीय राजा बिजली पासी किला वाड-01 की पार्षद रजनी यादव व कालेज के प्रधानाचार्य एवं अधीक्षक प्रोफेसर नफासत अली अंसारी, प्रोफेसर अब्दुल कवी चिकित्सालय इंचार्ज तथा कार्यक्रम के संयोजक डा0 मनीराम सिंह विभागाध्यक्ष निस्वां व कबालत,ने हरी झण्डी दिखाकर किया।
इस अवसर पर समाज सेवी डा0 अब्दुल कुददूस हाशमी सचिव मौलाना आज़ाद मैमोरियल कमेटी, डा0 अब्दुल मलिक, डा0 अब्दुल खालिक़, डा0 मो0 इमरान खान व मोे0 इकबाल तथा अन्य कार्मिकों ने इस कार्यक्रम की अगुवायी की
अन्त में कार्यक्रम संयोजक ने सफल आयोजन के लिये सभी का धन्यवाद किया।

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

From Information to Opportunity, From Opportunity to Enterprise

DICCI UP and SIDBI organise entrepreneurship awareness campaign in Hardoi; focus on schemes, finance and …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *