खादी महोत्सव में खादी तथा ग्रामोद्योगी उत्पादों की बिक्री 2 करोड़ रुपये के पार

लखनऊ।

 

केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, गोमती नगर लखनऊ में आयोजित “खादी महोत्सव-2025” में खादी, ग्रामोद्योग एवं माटी कला उत्पादों की बिक्री 2 करोड़ रुपये के पार पहुँच गई। उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा आयोजित इस महोत्सव में 160 से अधिक स्टॉलों पर विभिन्न जनपदों से आए उद्यमियों ने अपने पारंपरिक और नवाचारयुक्त उत्पादों का प्रदर्शन किया। समापन 30 नवम्बर 2025 को होना है, और वीकेंड होने के कारण कार्यक्रम स्थल पर भारी भीड़ उमड़ी।

खादी महोत्सव को लखनऊ वासियों से व्यापक सराहना मिली। उद्यमियों द्वारा प्रस्तुत उत्पादों में कौशल, परम्परा, गुणवत्ता और नवाचार का अनूठा संगम दिखा। दूर-दराज से आए उद्यमी अपने उत्पादों की बढ़ती बिक्री से उत्साहित नजर आए।

खरीदारों ने प्रदर्शनी में रजाई, गद्दे, केस चादर, पलंगपोस, तौलिया, अंगोछा, कोटिंग-शर्टिंग के कपड़े, सूती, ऊनी एवं पोली रेशम के सूट, लेदर उत्पाद जैसे जूते, चप्पल, बेल्ट, लेडीज पर्स, कालीन आदि की खूब खरीदारी की। मिट्टी, लकड़ी एवं टेराकोटा से बने बर्तन, खिलौने और सजावट सामग्री को भी लोगों से विशेष सराहना मिली। खबर लिखे जाने तक कुल बिक्री लगभग 2.26 करोड़ रुपये दर्ज की गई।

 

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत रिद्धि और सिद्धि द्वारा कथक एवं शास्त्रीय नृत्य की विशेष प्रस्तुति दी गई। समूह नृत्यों में अदीया, सिमर, दिव्या, मानवी और अनुष्का ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीता।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

From Information to Opportunity, From Opportunity to Enterprise

DICCI UP and SIDBI organise entrepreneurship awareness campaign in Hardoi; focus on schemes, finance and …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *